ALLAHABAD: एडेड माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के खाली पदों को
लेकर कई बार विवाद देखने को मिला है. बड़ी संख्या में एडेड स्कूल के
मैनेजमेंट अधियाचन भेजने में खेल करते हैं.
ऐसे में रिक्तियां होने के बाद
भी स्कूल मैनेजमेंट की तरफ से कम संख्या में ही अधियाचन माध्यमिक शिक्षा
सेवा चयन बोर्ड को भेजा जाता है. इस खेल को रोकने के लिए चयन बोर्ड की तरफ
से साफ्टवेयर तैयार कराया गया है. इससे अधियाचन की सभी प्रकार की
जानकारियां बोर्ड के पास उपलब्ध हो सकें और उसमें किसी भी प्रकार की
गड़बड़ी को रोका जा सके.
हर संशोधन पर रहेगी निगाह
बोर्ड की तरफ से तैयार साफ्टवेयर के जरिए स्कूल मैनेजमेंट की तरफ से
अधियाचन भेजने के बाद हर संशोधन पर बोर्ड की निगाह रहेगी. इसके साथ ही
बोर्ड के पास स्कूलों में शिक्षकों की सर्विस का रिकार्ड भी रहेगा. इससे
शिक्षक कब रिटायर होंगे, इसकी जानकारी बोर्ड के पास पहले से मौजूद रहेगी.
इसके साथ ही स्कूल की ओर से किए गए प्रत्येक संशोधन को डीआईओएस आफिस और
बोर्ड के अधिकारी देख सकेंगे. डीआईओएस कार्यालय से होने वाले संशोधन पर
बोर्ड के अधिकारी की नजर रहेगी. इससे डीआईओएस कार्यालय से भी कोई गड़बड़ी
नहीं हो सकेगी.
23 को बोर्ड की पहली मीटिंग
माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के गठन के बाद पहली मीटिंग 23 अप्रैल
को संभावित है. चयन बोर्ड के अधिकारियों की माने तो मीटिंग में अधियाचन
प्राप्त करने के लिए तैयार साफ्टवेयर के प्रयोग को लेकर मंजूरी हो सकेगी.
इसके साथ ही रुकी हुई भर्ती प्रक्रियाओं से संबंधित कई प्रमुख बातों पर भी
बोर्ड की मुहर लग सकती है.
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- BEO TRANSFER LIST: खंड शिक्षा अधिकारी की स्थानांतरण सूची जारी, देखें किसे मिला कौन सा जिला
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें