इलाहाबाद : ऑल टीचर इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन यानि अटेवा पेंशन बचाओ
मंच उप्र की मुहिम अब देशव्यापी हो गई है। प्रांतीय नेताओं ने शनिवार को
इलाहाबाद में एलान किया कि सरकार शिक्षक व कर्मचारियों को पुरानी पेंशन
बहाल करे, वरना चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
यह भी कहा कि केंद्र व राज्य
सरकारों ने न्यू पेंशन स्कीम जबरन थोपा है, यह किसी के हित में नहीं है। इस
मांग को लेकर देशभर के 53 संगठन 30 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान पर
प्रदर्शन कर रहे हैं। 1मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. हरि प्रकाश यादव ने कहा
कि जब एक सांसद या विधायक एक दिन की शपथ लेने के बाद पेंशन का हकदार हो
जाता है तो अपने जीवन के स्वर्णिम दिनों में नौकरी करने वालों को पेंशन
क्यों नहीं मिलनी चाहिए? बोले, पेंशन सिर्फ चंद धनराशि नहीं है, बल्कि साठ
वर्ष तक सेवा देने वालों की बुढ़ापे की लाठी है। इसे सरकार ने 11 वर्ष पहले
जबरन बंद कर दिया है। 1अटेवा ने इस मांग को लेकर पिछले तीन वर्षो में
प्रदेश भर में आंदोलन करके बड़ी संख्या में शिक्षकों व कर्मचारियों को
जोड़कर बड़ी लड़ाई छेड़ी है और अब इसे लेकर रहेंगे। इस आंदोलन में एक
शिक्षक साथी की मौत हो चुकी है, उसकी शहादत यूं ही जाया नहीं होने देंगे।
अब देशव्यापी आंदोलन शुरू करने के जा रहे हैं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें