जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : प्राथमिक स्कूलों में शिक्षा का हाल किसी
से छुपा नहीं है। इसकी दुर्दशा के लिए सरकार जितनी जिम्मेवार है, उससे
कहीं अधिक इन स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षक-शिक्षिका।
जो शिक्षण कार्य
ईमानदारी से न कर अपने निजी काम निपटा रहे हैं, या फिर साथी शिक्षकों से
गप्पे मारते दिखाई देते हैं। ऐसा ही एक मामला बुधवार को प्राथमिक विद्यालय
भाऊपुर खुर्द में देखने को मिला। यहां तैनात शिक्षामित्र बच्चों को पढ़ाने
के बजाए अपने बालों में मेहंदी लगा रहीं थीं। इसी बीच बच्चे होमवर्क दिखाने
पहुंच गए तो गुस्साई शिक्षिका ने उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। अभिभावक
स्कूल गए तो मामला तूल पकड़ गया। इसके बाद अभिभावक बच्चों को लेकर शिकायत
करने बीएसए कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।
बच्चों के साथ बीएसए कार्यालय पहुंची महिला अभिभावकों ने बेसिक शिक्षा
अधिकारी को बताया कि उनके बच्चे प्राथमिक विद्यालय भाऊपुर खुर्द में पढ़ते
हैं। शिक्षामित्रों ने सभी बच्चों को एक ही कक्षा में एकत्र कर रखा था।
शिक्षामित्र अपने बालों में मेहंदी लगा रही थीं। बच्चे बार-बार शिक्षामित्र
के पास खड़े होकर होमवर्क के बारे में कुछ पूछते तो वह झुंझला जातीं और
डांट-फटकार कर बैठा देती। इसी बीच एक शिक्षामित्र ने छात्रा डोली व छात्र
राज को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। बच्चों ने घर पहुंचकर मामले की
जानकारी दी। अभिभावक जब स्कूल पहुंचे तो उन्हें बोर्ड पर अधिकारियों के
लिखे फोन नंबर दिखाते हुए कहा कि जिससे चाहो शिकायत कर दो, उनका कुछ भी
बिगड़ने वाला नहीं है। वैसे यह बच्चे उनके क्लास के नही हैं। जो शिक्षिका
इनको पढ़ाती हैं। वह छुट्टी पर हैं।
बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने महिला अभिभावकों से कहा कि वह
गुरुवार को विद्यालय जांच करने पहुंचेंगे। दोषी पाए जाने पर शिक्षामित्रों
को मूल विद्यालय में भेज दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस घटना से पहले भी
शिकायतें मिल चुकी हैं। यदि कार्य प्रणाली में सुधार नहीं किया, तो इनकी
सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें