लखनऊ : माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड का गठन बुधवार को हो सकता है।
मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। सूत्रों के
अनुसार पूर्व आइएएस बीरेश कुमार को बोर्ड का आध्यक्ष बनाए जाने की तैयारी
है। इसके साथ ही दस सदस्यों की भी नियुक्ति की जाएगी।
1प्रदेश में भाजपा
सरकार बनने के बाद से ही चयन बोर्ड ठप है। इसकी वजह से लगभग आठ हजार
माध्यमिक शिक्षकों की नियुक्ति अटकी हुई है। सरकार ने इसके पुनर्गठन की
प्रक्रिया कई महीने पहले शुरू की थी लेकिन किन्हीं न किन्हीं कारणों से यह
आगे खिसकती रही। इस बीच उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
का गठन कर दिया गया। अब चयन बोर्ड में भी अध्यक्ष और सदस्यों के नाम को
मंजूरी दी जा चुकी है।1 1983 बैच के आइइएस वीरेश कुमार को अध्यक्ष बनाए
जाने की संभावना है। वह अपर मुख्य सचिव वाणिज्य के पद से सेवानिवृत्त हुए
थे। इसके अलावा डा. धीरेंद्र द्विवेदी, डा. हरेंद्र कुमार राय, अजीत सिंह,
डा. दिनेश मणि त्रिपाठी को सदस्य बनाए जाने की संभावना है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- BEO TRANSFER LIST: खंड शिक्षा अधिकारी की स्थानांतरण सूची जारी, देखें किसे मिला कौन सा जिला
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें