इलाहाबाद : अशासकीय महाविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर पदों पर भर्ती
शुरू न होने से आक्रोशित अभ्यर्थियों ने सोमवार को विरोध दर्ज कराया। आयोग
पहुंचे दर्जनों अभ्यर्थियों ने दिन भर वहीं डटे रहकर नारेबाजी की। सचिव
वंदना त्रिपाठी ने उनसे थोड़ी देर तक वार्ता की। उन्होंने अध्यक्ष से
मुलाकात करवाने में असमर्थता जताई। देर शाम विज्ञापन संख्या 46 की
प्रक्रिया शुरू कराए जाने का आश्वासन मिलने पर वापस लौटे।
अभ्यर्थियों ने कहा कि आयोग की बहाली को दो महीने हो गए लेकिन, अध्यक्ष व
सदस्य भर्तियों पर कोई निर्णय नहीं ले सके हैं। कहा कि विज्ञापन 37 के तहत
जो परिणाम पिछले महीने जारी किया वह भी सर्वोच्च न्यायालय में दाखिल
अवमानना याचिका के चलते आवेदन मांगने के 15 साल बाद जारी किया।
अभ्यर्थियों के प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे चंद्रेश पांडेय और संयोजक पवन
कुमार सिंह ने कहा कि भर्तियों की प्रक्रिया शुरू करने में आयोग की
लेटलतीफी का खामियाजा बेरोजगार अभ्यर्थियों को भुगतना पड़ रहा है। देर शाम
आयोग से विज्ञापन संख्या 46 के तहत भर्ती प्रक्रिया चालू किए जाने का
आश्वासन मिलने पर अभ्यर्थी वापस लौटे।
विज्ञापन-47 पर आक्रोश कायम1चंद्रेश पांडेय ने कहा कि आयोग ने विज्ञापन
संख्या 47 के तहत सहायक प्रोफेसर के 1150 पदों पर लिखित परीक्षा कराने की
तारीख घोषित नहीं की है। पूर्व अध्यक्ष ने पिछले साल ही लिखित परीक्षा
कराने का आश्वासन दिया था जिसे आवेदन के दो साल बाद भी पूरा होने पर भी
पूरा नहीं किया जा रहा है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें