इलाहाबाद : जनपद के चयनित 105 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों
की सभा शनिवार को राजकीय केंद्रीय पुस्तकालय स्वरूपरानी अस्पताल के पास
हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडी बेसिक रमेश कुमार तिवारी ने की।
इसमें विद्यालयों में अधिक से अधिक छात्र संख्या बढ़ाने पर मंथन किया गया।
एडी बेसिक ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शतप्रतिशत उपस्थिति,
रंगाई पुताई और शैक्षिक नवाचार का प्रयोग करते हुए शिक्षण व्यवस्था
सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में
छात्रों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इस अवसर पर प्रधान अध्यापकों को शासन
द्वारा जारी नीति को पालन करने के निर्देश भी दिए गए। विशेषकर नि:शुल्क
यूनिफार्म, पाठ्य-पुस्तक, मध्यान्ह भोजन, जूता मोजा आदि मुहैया कराने बात
कही गई। मध्यान्ह भोजन समन्वयक राजीव त्रिपाठी ने कहा कि चयनित अंग्रेजी
माध्यम विद्यालयों में कक्षा 1,2,3 में अंग्रेजी एवं कक्षा 4 एवं 5 में
हिंदी और अंग्रेजी दोनो माध्यम से पढ़ाई होनी है। कार्यक्रम में चयनित
विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक मौजूद रहे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें