लखनऊ : यदि आप हाईस्कूल अंग्रेजी से पास हैं और तृतीय श्रेणी की सरकारी
नौकरी के लिए आवेदन कर रहे हैं। आर्थिक स्थिति ठीक न होने से आप प्रतियोगी
परीक्षाओं की कोचिंग नहीं कर पा रहे हैं तो आपको घबराने जरूरत नहीं है।
सेवायोजन विभाग आपको प्रतियोगी परीक्षाओं की निश्शुल्क तैयारी कराएगा। बस
इसके लिए आपको लालबाग स्थित क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय जाना होगा।
अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्ग के युवाओं को समाज की मुख्यधारा में
लाने के लिए यह कदम उठाया गया है। पहले आओ, पहले प्रवेश पाओ के आधार पर
प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। अप्रैल से प्रशिक्षण शुरू होगा। अंग्रेजी में
हाईस्कूल उत्तीर्ण ऐसे युवा जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष के बीच है, उन्हें
विभाग की ओर से एक साल का निश्शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रवेश
प्रक्रिया 27 मार्च को समाप्त होने के बावजूद सहायक निदेशक सेवायोजन आरसी
श्रीवास्तव ने इच्छुक युवाओं को मौका देने के लिए पहले आओ पहले पाओ के आधार
पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू की है। आर्थिक रूप से कमजोर युवा इसमें प्रवेश
ले सकते हैं।
बेरोजगारों को नौकरी का अवसर मिले, इसके लिए राजधानी समेत प्रदेश के सभी
सेवायोजन कार्यालयों में हर महीने रोजगार मेला लगेगा। निजी कंपनियों को
मेला लगाने के लिए आमंत्रित किया गया है। कार्यालय में पंजीकृत बेरोजगारों
को ही मेले में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें