महराजगंज/यूपीः भले ही योगी सरकार सरकारी विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के तमाम दावे कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग ही दिखाई दे रही है। ताजा मामला महराजगंज का है। यहां विद्यालयों में तैनात अध्यापकों ने बच्चों के हाथों में किताबों की जगह झाड़ू पकड़ा दिया है।
हैरानी की बात तो यह है कि बच्चों से जब स्कूल का नाम पूछा गया तो झाड़ू लगाने के चक्कर में बच्चे ये भी नहीं बता पाए।
PunjabKesari
जानकारी के मुताबिक मामला सिसवा विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा बसडीला स्थित प्राथमिक विद्यालय का है। यहां शिक्षा को लेकर इस विद्यालय की हालत बेहद खराब है। इस विद्यालय का मुख्य गेट सालों से बन्द है और पढ़ने वाले बच्चे पिछले हिस्से से प्रवेश करते हैं। इतना ही नहीं विद्यालय में शिक्षक भी हमेशा गायब रहते है।
PunjabKesari
वहीं इस विद्यालय पर तैनात 2 शिक्षा मित्रों सहित कुल 5 अध्यापकों में मात्र 2 शिक्षामित्र ही बच्चों को पढ़ाते मिले, बाकी 3 अध्यापक जो सैकड़ों किलोमीटर दूर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वह कभी-कभी आकर अपनी उपस्थिति दर्ज कर वेतन लेते रहते हैं।
हालांकि अधिकारी कार्रवाई करने की बात कह रहे है, लेकिन अब देखना यह है की योगी सरकार के अधिकारी बच्चों के हाथों में झाड़ू पकड़ाने वाले अध्यापकों के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें