इलाहाबाद।यूपी बोर्ड का 2018-19 शैक्षिक सत्र शुरू होने के साथ ही पूरे
प्रदेश में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) के
पैटर्न पर आधारित किताबें पहुंचने लगी हैं। खास बात यह कि 18 विषयों की 31
नई किताबों की कीमत एनसीईआरटी से 50 या 60 फीसदी तक कम है।
कक्षा नौ के लिए
निर्धारित 60 पेज की अर्थशा� की किताब महज 11 रुपये में मिलेगी। 31
किताबों में सबसे महंगी 11वीं गणित की है। 520 पेज की किताब की कीमत 76
रुपये है। 120 पेज वाली 11वीं की भौतिक पर्यावरण की किताब 20 रुपये में ही
मिल जाएगी।144 पेज की 11वीं की अर्थशा� में सांख्यिकी और 132 पेज की भूगोल
में प्रायोगिक कार्य की किताब सिर्फ 22 रुपये में बिकेगी। 356 पेज की 11वीं
जीव विज्ञान की किताब 74 रुपये की है। पुराने पैटर्न की 13 विषयों की
किताबें मार्केट में आने में थोड़ा समय लगेगा। पिछले साल तक पन्ने 60
जीएसएम व कवर पेज 175 जीएसएम का होता था। लेकिन इस साल सभी 31 विषयों की
किताबों में पेज 80 जीएसएम और कवर पेज 220 जीएसएम का है।
इलाहाबाद। आरटीई के तहत तीन साल में प्राइवेट अंग्रेजी स्कूल में प्रवेश
पाने वाले बच्चों की संख्या 690 है। इस साल भी प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन
शुरू हो गया है। कक्षा एक और प्री-प्राइमरी कक्षाओं (नर्सरी, एलकेजी,
यूकेजी) में दाखिले के लिए पहले चरण में 14 फरवरी से 15 मार्च तक आवेदन
लिये गये थे। कुल 300 ऑनलाइन आवेदन मिले जिनमें से 162 बच्चों के प्रवेश की
प्रक्रिया चल रही है। दूसरे चरण में 16 मार्च से 15 अप्रैल तक आवेदन, 20
अप्रैल तक सत्यापन और 25 अप्रैल तक स्कूल आवंटन होगा। दूसरे चरण का प्रवेश
एक मई तक होगा। तीसरे चरण में 16 अप्रैल से 10 मई तक आवेदन, 13 मई तक
सत्यापन, 15 मई तक आवंटन और 18 मई तक प्रवेश होगा।
एनसीईआरटी पैटर्न पर आधारित किताबें मार्केट में भेजी जा रही हैं। हमने कम
से कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण किताबें उपलब्ध कराने का प्रयास किया है।-नीना
श्रीवास्तव, सचिव यूपी बोर्ड
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें