नई दिल्ली : केंद्रीय कर्मचारियों को बच्चों को पालने के लिए मिलने वाली
खास छुट्टी ‘चाइल्ड केयर लीव’ पुरुषों को मिले या नहीं, इस पर सरकार जल्द
फैसला लेगी। अब तक यह छुट्टी सिर्फ महिलाओं को मिलती है।
हालांकि, सातवें
वेतन आयोग में अनुशंसा की गई थी कि कुछ शर्तों के साथ यह सुविधा पुरुष
कर्मचारियों को भी मिले, जिसे केंद्र सरकार ने स्वीकार भी कर लिया था।
लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया है। कर्मचारी संगठनों ने इस मामले को
लेकर दबाव बनाया है, जिसके बाद सरकार ने इसे किस तरह लागू किया जाय, इसका
रोडपैप तैयार करने के लिए एक कमिटी का गठन किया है। चाइल्ड केयर लीव के
अंतर्गत 18 महीने से छोटे बच्चे को पालने के लिए 2 साल तक की छुट्टी मिलती
है। यह अलग-अलग चरणों में भी ली जा सकती है।
7वें वेतन आयोग की अनुशंसा में कहा गया था कि आज की तारीख में कई ऐसे पुरुष
कर्मचारी हैं, जो अकेले हैं और जिनपर अपने बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी
रहती है। ऐसे में आयोग ने इनके लिए भी महिलाओं की तरह चाइल्ड केयर लीव
देने की अनुशंसा की। यह छुट्टी सबसे पहले छठे वेतन आयोग में लागू हुई थी।
पहले दो साल की छुट्टी में महिला कर्मचारी को पूरी सैलरी मिलती थी। लेकिन
7वें वेतन आयोग में इसमें संशोधन करते हुए पहले साल में 100 फीसदी वेतन तो
दूसरे साल 80 फीसदी वेतन देने की अनुशंसा हुई, जो लागू हो चुकी है। इस
छुट्टी के बारे में सरकार का तर्क है कि इसके दुरुपयोग के कई मामले सामने
आए, जिससे काम प्रभावित हुआ। इस कारण पुरुषों को अब तक यह सुविधा नहीं दी
गई थी। लेकिन अब कर्मचारी संगठनों की ओर से दबाव बढ़ने के कारण सरकार इस
दिशा में गंभीरतापूर्वक पहल कर रही है। सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि इस
छुट्टी का मुख्य मकसद छोटे बच्चों की पढ़ाई और उनकी स्वास्थ्य जरूरतों को
पूरा करना है।
अखिल भारतीय स्वास्थ्य कर्मी संघ के संयोजक रामकृष्ण ने कहा कि चाइल्ड केयर
लीव की जरूरत पुरुषों को भी होती है। उन्होंने इसके लिए न सिर्फ पुरुषों
तक यह सुविधा बढ़ाने का आग्रह किया, बल्कि 7वें वेतन आयोग के बाद इसमें जो
कटौती की गई है, उसे भी वापस लेने की मांग लिखित रूप से की है। वहीं,
डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनेल ऐंड ट्रेनिंग (डीओपीटी) ने चाइल्ड केयर लीव में
बड़ा बदलाव करते हुए महिलाओं को कई तरह की सहूलियतें देने का फैसला किया
है। संशोधित फैसले के तहत अब महिला कर्मचारी इन छुट्टियों में विदेश भी जा
सकेंगी। पहले इसपर प्रतिबंध था। साथ ही इन छुट्टियों के दौरान एलटीसी भी ले
सकती हैं। हालांकि, इनके लिए हेडक्वॉर्टर से पूर्व अनुमति लेनी होती है।
इस बदलाव को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- याची अभ्यर्थियों के नियुक्ति की संभावना : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- यूपीपीएससी पीसीएस 2025: 28 सेवाओं के 814 पदों पर भर्ती, आबकारी निरीक्षक के सर्वाधिक 123 पद
- 500 कर्मियों की नौकरी होगी पक्की: छूटे सीजनल संग्रह अमीनो, अनुसेवकों के नियमित होने का रास्ता साफ, अपर मुख्य सचिव ने दी हरी झंडी
- बेसिक शिक्षा विभाग में मृतक आश्रितों के लिए सिर्फ चतुर्थ श्रेणी की नौकरी
- Income Tax:आयकर हेतु मकान किराया रसीद का प्रारूप, क्लिक कर करें डाउनलोड
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें