इलाहाबाद : उप्र लोक सेवा आयोग से हुई भर्तियों की जांच में सीबीआइ किसी
ठोस कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है। प्राथमिक तौर पर पीसीएस 2015 भर्ती
परीक्षा में धांधली का पता लगा रहे जांच अधिकारियों ने चयनितों और आयोग के
अधिकारियों से एक साथ पूछताछ कर बड़ी खामी को पकड़ लिया है।
चयनितों के
नंबरों में मॉडरेशन का खेल भी सीबीआइ ने उजागर कर लिया है। ऐसे में संभावना
जताई जाने लगी है कि जल्द ही आयोग और चयनितों को भी इसका खामियाजा भुगतना
पड़ सकता है।1इलाहाबाद के गोविंदपुर स्थित कैंप कार्यालय पर सीबीआइ ने
पीसीएस 2015 के चयनितों से तीन दिनों तक हुई पूछताछ के साथ ही आयोग में भी
मंगलवार और बुधवार को कई महत्वपूर्ण जानकारी संकलित की। जांच पड़ताल के इस
चरण में सीबीआइ ने आयोग की ओर से मॉडरेटर चयन में बड़ी खामी पकड़ ली है।
सूत्रों की मानें तो सीबीआइ को पता चला है कि मॉडरेटर, उत्तर पुस्तिका का
मूल्यांकन करने वाले शिक्षक और विशेषज्ञों के चयन में आयोग ने मनमानी की।
प्रत्येक तीन साल में इन मॉडरेटर और विशेषज्ञों में बदलाव होना चाहिए
लेकिन, आयोग ने एक ही व्यक्ति को लगातार एक ही विषय के लिए नियुक्त किया।
आयोग ने जांच कार्यक्रम में शिक्षकों के पैनल को भी नहीं बदला। सूत्रों के
अनुसार सीबीआइ को एक ही जांच पैनल से निरंतर काम करवाने की जानकारी मिली
है। आयोग में पूछताछ पर अधिकारी इस सवाल का जवाब नहीं दे सके। वहीं मॉडरेटर
के रूप में किसको नियुक्त किया गया सीबीआइ अपने सूत्रों से यह भी पता
लगाने के प्रयास में जुटी है। क्योंकि सर्वोच्च न्यायालय की गाइड लाइन का
हवाला देते हुए आयोग ने सीबीआइ को मॉडरेटर के नाम नहीं बताए हैं। 1बुधवार
को कैंप कार्यालय पर सीबीआइ ने पांच पीसीएस चयनितों से भी पूछताछ की। जिनसे
धांधली के बावत कई महत्वपूर्ण सुराग मिल गए हैं। सीबीआइ अफसरों ने अचानक
खुद को रिजर्व कर लिया है। जिससे संकेत मिल रहे हैं कि जल्द ही किसी बड़ी
कार्रवाई को अंजाम देने की तैयारी है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें