लखनऊ : डेढ़ साल पहले सपा सरकार में किए गए वादे पूरे न होने और पिछले
एक साल में भाजपा सरकार के साथ एक भी बैठक न हो पाने के विरोध में राज्य
कर्मचारी और शिक्षक बुधवार को चिलचिलाती धूप में सड़कों पर उतर आए। प्रदेश
के सभी जिलों में उन्होंने बाइक रैली निकाल कर हुंकार भरी।
राजधानी में
राज्य सरकार के सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और सभी जिलों में
जिलाधिकारियों के जरिये मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर निर्णयों पर अमल कराने
की मांग की।1कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष वीपी मिश्र व
संयोजक सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि 18 सूत्री मांगों पर 19 सितंबर, 2016
को तत्कालीन मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कई मांगों पर निर्णय लिए गए थे,
लेकिन इन निर्णयों को लागू नहीं किया गया। मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि
मांगों के समर्थन में कर्मचारी व शिक्षक सात व आठ जून को दो दिन का कार्य
बहिष्कार करेंगे। इस पर भी शासनादेश जारी न किए गए तो अनिश्चितकालीन हड़ताल
कर दी जाएगी। पदाधिकारियों ने कहा कि बीते एक साल में मुख्यमंत्री व मुख्य
सचिव से कई बार आग्रह करने के बावजूद एक भी बैठक नहीं हुई, जिसकी वजह से
सभी मांगें लंबित पड़ी हैं। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि मांगों पर सुनवाई न
होने के कारण प्रत्येक कर्मचारी को प्रतिमाह कम से कम दो हजार रुपये का
नुकसान हो रहा है। रैली में कर्मचारियों के शामिल होने से सरकारी सेवाएं भी
प्रभावित हुईं।
कर्मचारियों के मुताबिक इससे अस्पतालों में दवा वितरण, नर्सिग, ब्लड बैंक व
पैथोलॉजी सहित अन्य सेवाएं बाधित रहीं, जबकि निजी चीनी मिलों के सर्वेक्षण
सहित वन विभाग, जवाहर भवन, इंदिरा भवन, लोक निर्माण विभाग, विकास भवन,
समाज कल्याण, विकास प्राधिकरण व नगर निगम सहित विभिन्न मुख्यालयों पर दिन
भर रैली के कारण कार्य बाधित रहा। 1शास्त्री भवन के सामने रैली निकाल कर
प्रदर्शन करते राज्य कर्मचारी संघ के सदस्य।
सभी जिलों में बाइक रैली के बाद डीएम के जरिये सीएम को भेजा ज्ञापन
मांगों पर विचार न होने पर सात व आठ जून को हड़ताल की दी चेतावनी
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें