हाथरस- आदर्श समायोजित शिक्षक-शिक्षामित्र वेलफेयर
एसोसिएशन ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर तीन दिवसीय आंदोलन के अंतिम दिन
पुरानी कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। दोपहर में सांसद कार्यालय पर
पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम सांसद व विधायक को ज्ञापन सौंपते हुये समस्याओं
के निदान की मांग की।
धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुये एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ब्रजेश
वशिष्ठ ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र शाही के निर्देश पर
शिक्षामित्रों का आन्दोलन स्थगित किया जाता है। उन्होंने विश्वास जताते हुए
कहा कि बुद्धि-शुद्धि यज्ञ से लेकर सांसद व विधायकों को दिए गए ज्ञापन के
जरिए हम अपना अधिकार लेकर ही रहेंगे। मान सम्मान के साथ फिर से बहाली होगी।
उन्होंने कहा कि आगे के आन्दोलन की रणनीति लखनऊ में प्रदेश पदाधिकारियों व
जिलाध्यक्षों की होने वाली बैठक में तय किया जाएगा। ब्रजेश वशिष्ठ ने कहा
कि जब तक कोई सकारात्मक जवाब शिक्षामित्रों के पक्ष में नहीं आ जाता है, यह
आन्दोलन जारी रहेगा। इसके बाद शिक्षामित्र नारेबाजी करते हुए वसुंधरा
एन्क्लेव स्थित सांसद कार्यालय पर पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री के नाम सांसद
राजेश दिवाकर व सिकंद्राराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा को ज्ञापन सौंपे।
सांसद व विधायक ने शिक्षामित्रों की मांगों को जायज बताते हुए
शिक्षामित्रों के परिवारों की आजीविका को ध्यान में रखते हुए पुनः
सहानुभूति पूर्वक विचार कर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही के लिए
मुख्यमंत्री को पत्र लिखा।
धरना व ज्ञापन देने वालों में निरंजन सिंह, पिंकी शर्मा, प्रमोद सेंगर,
मुकेश सेंगर, राजीव शर्मा, अजय शर्मा, विनय कुमार सिंह, राजेश पचैरी,
नेत्रपाल सिंह, शिव कुमार शर्मा, रामवीर सिंह, अवधेश शर्मा, भुवनेश
अग्निहोत्री, हरेन्द्र कुमार, पुनीत अग्निहोत्री, सीमा बंसल, पूनम अग्रवाल,
रामवीर वशिष्ठ, हरीमोहन पाठक, विजय गहलोत, पूनम शर्मा, लता शर्मा, कंचन
शर्मा, कुमुद शर्मा, नीरज शर्मा, मधुवाला, सरिता देवी, कुसुम कुमारी, कमलेश
देवी, मीना देवी, श्यामलता, धर्मेशकुमारी, शशिवाला, दीपमाला सेंगर,
निर्मला देवी, सावित्री देवी, विनीता कुमारी, रेखा देवी, सविता, गीता
शर्मा, रामवीर वशिष्ठ, राजुद्दीन खां, अनिल कुमार, प्रेम सिंह, मुकेश
उपाध्याय, अमर सिंह, तोताराम उपाध्याय, राजकुमार सिंह, धनश्याम सिंह,
गौरीशंकर लोकेन्द्र पाठक, विजय सिंह आदि थे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें