झांसी। अपनी मांगों की तरफ लोगों का ध्यान
आकृष्ट कराने के लिए लोग तरह-तरह के फार्मूले अपनाते हैं। कोई
धरना-प्रदर्शन करता है, तो कोई ज्ञापन देने पहुंच जाता है। कोई अफसरों से
मिलकर शिकायत दर्ज कराता है, तो कोई नेताओं के सामने अपनी मांगें रखता है।
वहीं कुछ धार्मिक कर्मकांड का भी सहारा लेने से नहीं हिचकते हैं।
कुछ इसी
तरह का एक कार्यक्रम यहां आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर
एसोसिएशन के तत्वावधान में शिक्षा भवन परिसर में किया गया। इस दौरान वायदे
के मुताबिक काम नहीं करने के लिए योगी सरकार की नीतियों को कोसा गया। साथ
ही यहां पर बुद्धि-शुद्धि यज्ञ का भी आयोजन किया गया। इस दौरान शासन से
शिक्षामित्रों की समस्याएं सुलझाने के साथ ही मानदेय बढ़ाए जाने की मांग की
गई।
नौ महीने बीते, नहीं निकला हल
आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में
शिक्षा भवन परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने प्रदेश सरकार को
जी-भरकर कोसा। इस दौरान कहा गया कि विभिन्न समस्याओं को हल कराने के लिए
संगठन के प्रदेश नेतृत्व द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दो बार बातचीत की जा चुकी है। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने शिक्षा मित्रों की अलग से नियमावली बनाकर
शिक्षक बनाए जाने का वायदा किया था। इतना ही नहीं, तब मुख्यमंत्री ने
मानदेय भी दस हजार रुपये बढ़ाने की बात कही थी। तब से अब तक नौ महीने का
समय बीत चुका है और उनकी सारी समस्याएं जस की तस बनी हुई है। अब तक शासन की
ओर से इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इससे उनकी परेशानियां
लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थिति यह है कि महंगाई के इस दौर में उनके सामने
भारी मुश्किलों का पहाड़ सा नजर आने लगा है। इस दौरान उन्होंने जल्द ही
समस्याएं हल कराने की मांग की।
ये लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के
जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह यादव, विष्णु दत्त पटैरिया, महेंद्र यादव, रघुवीर
सिंह, रमाकांत यादव और अशोक समेत संगठऩ के अनेक सदस्य मौजूद रहे। बाद में
सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें