लखनऊ : आम शिक्षक एवं शिक्षामित्र असोसिएशन का धरना 18 मई से ईको गार्डन
में चल रहा है। दूसरी ओर दो जुलाई से स्कूल खुलने पर शिक्षा मित्र तो अपने
जिलों के विद्यालयों में लौट गए वहीं उनके पतियों ने धरना का मोर्चा संभाल
लिया है।
प्रदर्शन में संत कबीर नगर की प्रीति पाण्डेय के पति शिव नारायण पाण्डेय,
रायबरेली की पूनम देवी के पति अमरेंद्र सिंह, अम्बिका तिवारी के पति
मार्कण्डेय तिवारी सहित अन्य संबंधियों ने धरना जारी रखा। असोसिएशन की
अध्यक्ष ऊमा देवी ने बताया कि इस क्रम में मंगलवार से हर जिला क्रम के
अनुसार अवकाश लेकर धरना जारी रखा जाएगा ताकि बच्चों को शिक्षा का नुकसान न
हो।
प्रदर्शनकारियों की मांग है कि आईटीई ऐक्ट 2009 के तहत 1,24,000 पैरा टीचर
को अपग्रेड करते हुए शिक्षा अधिकार अधिनियम कानून के तहत पूर्ण शिक्षक का
दर्जा एवं उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा नियमावली के अनुसार पूर्ण शिक्षक का
वेतनमान दिया जाए। जो शिक्षा मित्र आरटीई ऐक्ट 2009 में किसी विधिक पहलू के
कारण नहीं समाहित हो सकते हैं उन्हें भारत के राज पत्र 2017 के अनुसार
सहायक अध्यापक पद पर रखते हुए चार वर्ष में उत्तराखंड की तर्ज पर टेट
उत्तीर्ण करने की छूट प्रदान करें। असमायोजित शिक्षा मित्रों को समान कार्य
समान वेतन दिया जाए, 12 माह 62 वर्ष सेवा बिहार मॉडल के तर्ज पर दिया जाए।
मृतक 600 शिक्षा मित्रों के परिवार को उचित मुआवजा और आर्थिक सुरक्षा के
लिए परिवार के किसी एक सदस्य को उसकी योग्यता के अनुसार नौकरी दी जाए।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें