इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) ने प्रदेश
के अशासकीय महाविद्यालयों में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया जारी रहेगी।
आरक्षण
रोस्टर के मसले पर यूजीसी की ओर से भर्ती प्रक्रिया रोके जाने के आदेश को
ध्यान में रखते हुए आयोग ने विज्ञापन संख्या 46 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर
की भर्ती प्रक्रिया रोक दी थी और इस बाबत शासन से दिशा-निर्देश मांगे थे,
लेकिन शासन की ओर से अब तक कोई निर्देश नहीं मिला। इसे देखते हुए आयोग ने
भर्ती प्रक्रिया जारी रखने का निर्णय लिया है। साथ ही स्थगित किए गए
इंटरव्यू का नया कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। स्थगित किए गए साक्षात्कार
अब अगस्त में कराए जाएंगे।
रसायन विज्ञान और प्राणि विज्ञान में शिक्षक
भर्ती के साक्षात्कार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 31 जुलाई से 10
अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा जो साक्षात्कार स्थगित किए गए थे,
वे अब 20, 21, 23 और 24 अगस्त को होंगे। आरक्षण रोस्टर के मसले पर यूजीसी
की ओर से 19 जुलाई को जारी निर्देश पर केंद्रीय विश्वविद्यालय और उनके
संघटक कॉलेजों में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया रोके जाने के बाद प्रदेश के
अशासकीय कॉलेजों में भी शिक्षक भर्ती पर संकट मंडराने लगा था।
मामले में
यूपीएचईएससी ने विधिक राय मांगी थी। साथ ही 23 जुलाई को बैठक कर आयोग ने
24, 25, 26 एवं 27 जुलाई को विज्ञापन संख्या-46 के तहत भौतिक विज्ञान एवं
प्राणि विज्ञान विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए
प्रस्तावित इंटरव्यू का कार्यक्रम स्थगित करने का निर्णय लिया था। आयोग ने
शासन को पत्र भेजकर मामले में दिशा-निर्देश भी मांगे थे। शासन की ओर से अब
तक कोई दिशा-निर्देश नहीं मिला है। आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी के अनुसार
शासन से निर्देश मिलने की प्रत्याशा में आयोग ने भर्ती प्रक्रिया जारी रखने
का निर्णय लिया है। साथ ही स्थगित किए गए साक्षात्कार भी कराए जाएंगे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें