इलाहाबाद : एलटी ग्रेड परीक्षा 2018 की तैयारी में फिर बड़ी चूक सामने
आई है। अभ्यर्थी ने हंिदूी शिक्षक बनने के लिए आवेदन किया, उसे जारी
प्रवेशपत्र में अंग्रेजी विषय दर्ज है।
विषय बदलने से वह इम्तिहान नहीं दे
सकेगा। सिर्फ एक दिन का समय है इसके बाद भी उप्र लोकसेवा आयोग यानी यूपी
पीएससी निर्देशों में लगातार बदलाव कर रहा है। उनको लेकर अभ्यर्थी खासे
परेशान हैं, अब वह सुदूर परीक्षा केंद्रों पर कैसे पहुंचे। 1प्रदेश के
राजकीय माध्यमिक कालेजों की 10768 पदों के लिए एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती
2018 की लिखित परीक्षा यूपी पीएससी करा रहा है। इम्तिहान की तैयारी में
लगातार गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। यूपी पीएससी ने अभ्यर्थियों की बिना
अर्हता व पात्रता की जांच किए प्रवेश पत्र जारी किया है। इसी बीच अभ्यर्थी
लक्ष्मी नारायण यादव अनुक्रमांक 66524 ने दावा किया है कि उसने हंिदूी विषय
का शिक्षक बनने के लिए आवेदन किया था लेकिन, यूपी पीएससी ने उसे अंग्रेजी
विषय की परीक्षा देने का प्रवेशपत्र जारी किया है। उसे मथुरा जिले में
इम्तिहान देना है। विषय बदलने से वह परेशान है। हालांकि यूपी पीएससी के
सचिव जगदीश का कहना है कि ऑनलाइन आवेदन में लक्ष्मी नारायण ने अंग्रेजी
विषय के लिए ही आवेदन किया है। बोले, जिस हंिदूी के आवेदन पत्र को दिखाया
जा रहा है, उसमें विषय के साथ उसका कोड नहीं लिखा है। इसमें आयोग की गलती
नहीं है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें