मानक विपरीत दिया गया 199 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र
-बीएसए ने गठित की तीन सदस्यीय टीम, पत्रावलियां तलब
संवादसूत्र, बाराबंकी : जिले में शिक्षक भर्ती का फर्जीवाड़ा सामने आया
है।
जिस पर बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल ने जांच के आदेश दे दिए
हैं। भर्ती की जांच तीन सदस्यीय कमेटी करेगी। इसको लेकर जिला बेसिक शिक्षा
अधिकारी ने कार्यालय से पत्रावलियां तलब की है। यह जांच भाजपा सांसद के
अनुरोध पर की जा रही है।
प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग में 12460 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया चल
रही है। जिले में 287 पद रिक्त हैं, जिसके सापेक्ष एक माह पहले 199 शिक्षक
भर्ती की गई और नियुक्ति पत्र तत्कालीन बीएसए पीएन ¨सह ने दिया था। शिक्षक
भर्ती में अनियमितताओं को लेकर भाजपा सांसद प्रियंका ¨सह रावत ने मंगलवार
को शिक्ष मंत्री के आवास पर मिली और शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़े का आरोप
लगाया। मंत्री को बताया गया कि डीईएड और बीएलएड में तमाम तरीके से
फर्जीवाड़ा हुआ है। किसी ने टेट का फर्जी प्रमाण पत्र लगाया है तो किसी का
प्रशिक्षण कॉलेज ही अवैध है। मेरिट गुणांक को बढ़ाने के लिए पूर्णांकों को
भी कम कर दिया, जिसकी सत्यापन के समय जांच भी नहीं होती है और ऐसे अभ्यर्थी
बच निकलते हैं। निकाली गई कटऑफ में भी फर्जीवाड़ा किया गया है। सांसद के
आरोपों पर मंत्री ने जिले के बीएसए से बात की और तत्काल जांच के निर्देश
दिए हैं। बेसिक शिक्षा मंत्री ने निर्देश दिया है कि यह मुद्दा काफी गंभीर
है, तुंरत जांच करके फर्जी लोगों को बाहर किया जाए, उनके खिलाफ प्राथमिकी
दर्ज कराए जाने का आदेश दिया है। इस आदेश के बाद बीएसए ने कार्यालय से
पत्रावलियां तलब की है।
इन्होंने सांसद से की थी मांग : प्रशिक्षु संघ के विकास वर्मा, विवेक
शुक्ला, अर्पित श्रीवास्तव, विजय ¨सह, नीरज आदि ने भाजपा सांसद से जिले में
हुए शिक्षक घोटाले की बात बताई थी। सांसद ने इस पर तत्काल संज्ञान लिया और
मंगलवार को बेसिक शिक्षा मंत्री से मिली।
कोट
बेसिक शिक्षा मंत्री ने शिक्षक भर्ती के मामले में जांच के निर्देश दिए
हैं। जांच शुरू कर दी गई है। तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर पत्रावलियां मांगी
गई है। यदि मामला संदिग्ध है तो इस पर जांच पूरी करने के बाद कड़ी कार्रवाई
के लिए शासन को लिखा जाएगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें