बाराबंकी : शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़े के आरोप की जांच के आदेश बेसिक
शिक्षा मंत्री ने दिया था। फाइल को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पटल सहायक
से मांगी थी, लिपिक ने बीएसए को तीन दिन बाद भी फाइल नहीं दी है। जिस पर
बीएसए ने लिपिक को नोटिस भेजकर पत्रावलियां तलब की है।
प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग में 12460 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया चल
रही है। जिले में 287 पद रिक्त हैं, जिसके सापेक्ष एक माह पहले 199 शिक्षक
भर्ती की गई और नियुक्ति पत्र तत्कालीन बीएसए पीएन ¨सह ने दे दिया था।
शिक्षक भर्ती में अनियमितताओं को लेकर भाजपा सांसद प्रियंका ¨सह रावत
ने विशेष तौर पर बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल मिलकर जांच कराए जाने
की बात कही थी। मंत्री ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को जांच सौंप दी थी।
आरोप था कि डीएलएड और बीएलएड में तमाम तरीके से फर्जीवाड़ा हुआ है। किसी ने
टेट का फर्जी प्रमाण पत्र लगाया है तो किसी का प्रशिक्षण कॉलेज ही अवैध है।
मेरिट गुणांक को बढ़ाने के लिए पूर्णांकों को भी कम कर दिया, जिसकी
सत्यापन के समय जांच भी नहीं होती है और ऐसे अभ्यर्थी बच निकलते हैं।
निकाली गई कटऑफ में भी फर्जीवाड़ा किया गया है। इस शिक्षक भर्ती की फाइल पटल
सहायक अखिलेश शुक्ला के पास है। बीएसए ने पटल सहायक से पत्रावलियां मांगी
तो देने में हीलाहवाली के बाद संदेह गहरा गया है। अब लिपिक को नोटिस भेजकर
पत्रावलियां मांगी है।
“ शिक्षक भर्ती के फर्जीवाड़े की जांच तभी पूरी संभव है, जब पत्राविलयां
मुझे प्राप्त हो। पटल सहायक से कागजात मांगे थे लेकिन नहीं मिले हैं। हमने
लिपिक को पत्र देकर फिर से पत्रावलियां मांगी है। यदि इसके बाद भी शिक्षक
भर्ती संबंधी कागज नहीं मिलते हैं तो लिपिक के खिलाफ कार्रवाई शुरू की
जाएगी। ''
विनय कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बाराबंकी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें