लखनऊ : संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से आयोजित परीक्षाओं में
उत्तर पुस्तिकाओं पर अब बार कोड अंकित किया जाएगा। शुक्रवार को परिषद की
परीक्षा समिति की बैठक में यह निर्णय किया गया। बैठक की अध्यक्षता
प्राविधिक शिक्षा के निदेशक आरसी राजपूत ने की।
इसके साथ ही यह भी निर्णय
किया गया कि परीक्षा केंद्रों को अब ऑनलाइन प्रश्नपत्र भेजे जाएंगे। इससे
प्रश्नपत्र के आउट होने का खतरा नहीं रहेगा। 1परिषद कार्यालय में हुई इस
बैठक में मध्य एवं पूर्वी जोन के सभी संयुक्त समन्वयक शामिल थे। इसमें बार
कोड लागू करने के साथ ही कई अन्य मुद्दों पर विचार किया गया। उत्तर
पुस्तिकाओं में बार कोड लागू होने से नकल पर अंकुश लगाया जा सकेगा। इसके
साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं को केंद्रों तक ट्रेस भी किया जा सकेगा। बैठक में
स्टाफ की कमी भी मुख्य विषय रहा। कहा गया कि परिषद से संबद्ध संस्थाओं की
संख्या बढ़ती जा रही है, इसलिए स्टाफ की संख्या में बढ़ोतरी होनी चाहिए।
डिप्लोमा इन फार्मेसी संस्थाओं की संबद्धता हेतु कार्ययोजना भी निर्धारित
की गई। समित ने यह भी तय किया कि मेधावी बच्चों के सम्मान समारोह का आयोजन
किया जाना चाहिए। इसके साथ ही सभी प्रकार के भुगतान ऑनलाइन किए जाएंगे।
इसके साथ ही परिषद के कंप्यूटर सेंटर को और प्रभावी बनाया जाएगा।’
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें