इलाहाबाद : एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2018 की लिखित परीक्षा में
अनियमितता के सवाल पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उप्र लोकसेवा आयोग यानि
यूपीपीएससी, प्रदेश सरकार व अन्य पक्षकारों से व्यक्तिगत हलफनामा मांगा है।
कोर्ट ने कहा है कि अधिकारी यह स्पष्ट करें कि परीक्षा के दिन 29 जुलाई को
जो प्रश्नपत्र एसटीएफ ने सॉल्वर गिरोह से बरामद किया क्या वह वही है जिसे
परीक्षा में यूपीपीएससी की ओर से बांटा गया था? यह आदेश न्यायमूर्ति एसपी
केशरवानी ने विजय नाथ व अन्य की याचिका पर दिया है। 1इस मामले में अपर
महाधिवक्ता एमसी चतुर्वेदी का कहना था कि सॉल्वर गिरोह से बरामद प्रश्न
पत्र वह नहीं था तो परीक्षा में पूछा गया था। याची के अधिवक्ता का कहना था
कि प्रश्नपत्र लीक हुआ। जबकि याची को यह नहीं मालूम कि सॉल्वर गिरोह से
बरामद प्रश्नपत्र और यूपीपीएससी के वास्तविक प्रश्नपत्र में क्या समानता
है। इस पर कोर्ट ने संबंधित अधिकारियों से व्यक्तिगत हलफनामें में स्थिति
स्पष्ट करने को कहा है।
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती यूपीपीएससी ने 29 जुलाई को कराई थी। याचियों ने
इसमें अनियमितता, धांधली व पेपर लीक किए जाने का आरोप लगाकर परीक्षा निरस्त
किए जाने की मांग की है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- ज़रूरी सूचना: UPTET 2026 प्रमाण पत्रों (जाति/निवास) को लेकर अलर्ट
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें