इलाहाबाद : प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों को रसायन विज्ञान के
असिस्टेंट प्रोफेसर मिलने जा रहे हैं। उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग यानी
यूपी एचईएससी ने शुक्रवार देर रात रसायन विज्ञान के 137 पदों पर अंतिम
परिणाम जारी कर दिया है।
सफल अभ्यर्थियों के साथ ही यूपी एचईएससी ने 34
अभ्यर्थियों को प्रतीक्षा सूची में रखा है। वहीं, सामान्य श्रेणी के एक पद
का रिजल्ट हाईकोर्ट में याचिका लंबित होने के चलते रोक लिया गया। 1रसायन
विज्ञान के अभ्यर्थियों की चयन सूची पर दिनभर यूपी एचईएससी में मंथन हुआ।
देर शाम अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों का अनुमोदन किया गया। अध्यक्ष प्रो.
ईश्वर शरण विश्वकर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लेकर परिणाम
वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। 1सचिव वंदना त्रिपाठी ने बताया कि 137
अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इनमें सामान्य वर्ग के पुरुष अभ्यर्थी भारतेंदुपति
त्रिपाठी (अनुक्रमांक 702593) को सर्वाधिक अंक मिलने पर उन्हें
श्रेष्ठता-क्रम से पहले नंबर पर रखा गया है। वहीं रवींद्र सिंह (अनुक्रमांक
702108) दूसरे व सुनील कुमार गुप्ता (अनुक्रमांक 700372) तीसरे स्थान पर
रहे। जारी चयन परिणाम पोर्टल पर भी अपलोड कर दिया गया है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- Shikshamitra Appointment: 2001 में शिक्षामित्रों की नियुक्ति सहायक अध्यापकों के रिक्त पदों के सापेक्ष ही हुई थी
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें