इलाहाबाद : परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय को इस बार नई व्यवस्था
के तहत उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराना भारी पड़ रहा है। प्रदेश के 12
जिलों से मूल्यांकन के अंक न आने से के करीब दो लाख प्रशिक्षुओं का परिणाम
फंसा है।
सचिव ने इन जिलों के डायट प्राचार्यो को निर्देश दिया है कि वे
हर हाल में 31 अगस्त तक अंक चिट भेज दें अन्यथा वे इसके लिए जिम्मेदार
होंगे।
प्रदेश भर के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान यानी डायट व निजी कालेजों
में करीब दो लाख अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। इन प्रशिक्षुओं की प्रथम
सेमेस्टर की परीक्षा कराई गई और उत्तर पुस्तिकाओं की संख्या अधिक होने के
कारण मूल्यांकन सभी डायट मुख्यालयों पर कराया गया। सचिव ने 10 जुलाई को ही
निर्देश दिया कि प्राचार्य अंक चिट तीन प्रतियों में बनवाएं। उनमें से दो
प्रतियां मूल्यांकन खत्म होते ही परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय को
भेजी जाएं। 21 अगस्त को फिर आदेश दिया कि 24 अगस्त तक अंक चिट भिजवा दी
जाए। उसके बाद भी बलिया, फतेहपुर, गाजीपुर, इलाहाबाद, कौशांबी, महोबा,
बरेली, मैनपुरी, हाथरस, आगरा, बदायूं और लखनऊ जिले से मूल्यांकन के अंक
नहीं भेजे गए हैं। इससे का रिजल्ट तैयार नहीं हो पा रहा है। सचिव ने कहा है
कि यह कार्य प्राचार्यो की उदासीनता का द्योतक है। इसे हर हाल में 31
अगस्त तक भेजा जाए।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें