परिषदीय स्कूलों की 41556 सहायक अध्यापक भर्ती की काउंसिलिंग की
वीडियोग्राफी भी होगी। शासन ने इस संबंध में जिलाधिकारियों को कड़े
दिशा-निर्देश जारी किया है, ताकि चयन प्रक्रिया पारदर्शी और शुचितापूर्ण
ढंग से हो सके। यह भी निर्देश है कि सभी जिलों में काउंसिलिंग के लिए
महिला, पुरुष व दिव्यांगों के लिए अलग-अलग काउंटर खोले जाएं, जिससे
अभ्यर्थियों को किसी तरह की असुविधा न हो।
बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापक भर्ती 2018 की
लिखित परीक्षा में 41556 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। उनसे 21 से 28 अगस्त तक
जिला वरीयता व अन्य सूचनाएं लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए गए। इसमें 40669
अभ्यर्थियों ने दावेदारी की है। अब एनआइसी व परिषद अभ्यर्थियों का आरक्षण,
गुणांक व भारांक के आधार पर जिला आवंटन कर रहा है। यह सूची गुरुवार या फिर
शुक्रवार को जारी होगी। एक से तीन सितंबर तक अभ्यर्थियों को आवंटित जिलों
में काउंसिलिंग में हिस्सा लेना है। बेसिक शिक्षा के अपर मुख्य सचिव प्रभात
कुमार ने इस संबंध में जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किया है। इसमें कहा
गया है कि शिक्षक चयन के लिए परिषद मुख्यालय ने 19 व 27 अगस्त को सभी बेसिक
शिक्षा अधिकारियों को विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए हैं। इस काउंसिलिंग
में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शिरकत करेंगे ऐसे में पूरी प्रक्रिया
पारदर्शी तरीके से कराई जाए। उनके पेयजल, विद्युत, सुरक्षा व्यवस्था का
पूरा ख्याल रखें।
कर्मचारी अभ्यर्थियों के प्रति शिष्ट व्यवहार रखें। काउंसिलिंग में कानून
व्यवस्था के साथ ही अवांछनीय व दलाल प्रकृति के व्यक्तियों पर विशेष नजर
रखी जाए। ऐसे लोगों की सक्रियता पर पूर्ण प्रतिबंध हो इसके लिए
वीडियोग्राफी कराई जाए। यह भी निर्देश है कि प्रक्रिया विवाद रहित निपटाने
को काउंसिलिंग स्थल पर मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की जाए।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- याची अभ्यर्थियों के नियुक्ति की संभावना : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- यूपीपीएससी पीसीएस 2025: 28 सेवाओं के 814 पदों पर भर्ती, आबकारी निरीक्षक के सर्वाधिक 123 पद
- 500 कर्मियों की नौकरी होगी पक्की: छूटे सीजनल संग्रह अमीनो, अनुसेवकों के नियमित होने का रास्ता साफ, अपर मुख्य सचिव ने दी हरी झंडी
- बेसिक शिक्षा विभाग में मृतक आश्रितों के लिए सिर्फ चतुर्थ श्रेणी की नौकरी
- Income Tax:आयकर हेतु मकान किराया रसीद का प्रारूप, क्लिक कर करें डाउनलोड
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें