up assistant teacher result 2018: 68500 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा
का परिणाम घोषित होने के साथ ही अभ्यर्थियों में नंबर को लेकर चर्चा तेज हो
गई है। कुछ अभ्यर्थी ऐसे हैं जो प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं है। लखनऊ
की ऋतु का दावा है कि 150 अंकों की परीक्षा में उसे किसी हाल में 100 से कम
अंक नहीं मिल सकते जबकि सोमवार को घोषित परिणाम में उसे 69 नंबर ही मिले
हैं।
हालांकि ऋतु जैसे अभ्यर्थियों के लिए कोई विकल्प नहीं है। क्योंकि
शासनादेश के अनुसार उत्तरपुस्तिका की पुन: जांच, पुन: आंकलन, पुन:
मूल्यांकन या संवीक्षा (स्क्रूटनी) के लिए निवेदन व इस संबंध में कोई
पत्राचार स्वीकार नहीं किया जाएगा और न ही उस पर कोई कार्रवाई की जाएगी।
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी डॉ. सुत्ता सिंह ने कहा कि शासनादेश में
पुर्नमूल्यांकन या स्क्रूटनी की कोई व्यवस्था नहीं है। परीक्षा के बाद
उत्तरमाला जारी करते हुए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आपत्तियां ली गई थी। चूंकि
68500 पदों के सापेक्ष 41556 अभ्यर्थी ही सफल हुए हैं, इसलिए विवाद की कोई
गुंजाइश नहीं है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें