शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा की स्कैंड उत्तर पुस्तिकाओं को भेजने पर
निर्णय हो गया है। आवेदन करने वालों को यह डाक के माध्यम से उनके घर के पते
पर भेजी जाएंगी।
एजेंसी से अनुक्रमांक आने में समय लग रहा है और कॉपियों
को भेजने में लगने वाले समय का आकलन करके एक माह की मियाद तय की गई है। कहा
गया है कि जिस तारीख को आवेदन मिलेगा, उसके एक माह के अंदर कॉपियां
अभ्यर्थी को मिल जाएंगी।
परिषदीय स्कूलों की 68500 सहायक अध्यापक भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट
आने के बाद यह दुष्प्रचार हुआ कि कॉपियों को दोबारा जांचने और उत्तर
पुस्तिका देखने का प्रावधान ही नहीं है। ‘दैनिक जागरण’ ने स्पष्ट किया कि
नौ जनवरी के शासनादेश में दो हजार रुपये का बैंक ड्राफ्ट परीक्षा नियामक
प्राधिकारी सचिव को देकर स्कैंड कॉपियां हासिल की जा सकती हैं। उसके बाद से
करीब दो सौ से अधिक आवेदन हुए लेकिन, अभ्यर्थियों को यह नहीं बताया गया कि
उन्हें कॉपी कब तक हासिल होगी। जागरण ने इसे भी उठाया और मंगलवार को खबर
दी कि एजेंसी से अनुक्रमांक मिलने व कॉपी किस तरह दी जाए इस पर मंथन चल रहा
है। यदि कार्यालय पर वितरण हुआ तो एक हफ्ते में प्रक्रिया शुरू होगी।
परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव डा. सुत्ता सिंह ने स्कैंड उत्तर
पुस्तिकाएं स्पीड पोस्ट यानी डाक के माध्यम से अभ्यर्थियों के घर के पते पर
भेजने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि जिन अन्य अभ्यर्थियों को
स्कैंड उत्तर पुस्तिका चाहिए वे 30 अगस्त तक दो हजार रुपये का बैंक ड्राफ्ट
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी के नाम बनवाकर अपना प्रत्यावेदन कार्यालय
में प्राप्त करा दें। आवेदन की तारीख से एक माह के अंदर स्कैंड कॉपी उनके
घर के पते पर भिजवा दी जाएगी। इससे बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को राहत
मिलेगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें