इलाहाबाद : आखिरकार वही हुआ, जिसकी उम्मीद थी। परिषदीय स्कूलों की सहायक
अध्यापक भर्ती 2018 की लिखित परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की
जांच शुरू हो गई है।
जिन अभ्यर्थियों ने पिछले दिनों परीक्षा नियामक
प्राधिकारी कार्यालय में कम अंक मिलने की शिकायत की थी, उनकी कॉपियों को
दोबारा जांचा जा रहा है। इतना ही नहीं जांच में यदि त्रुटि मिलती है तो उसे
दुरुस्त किया जाएगा और संबंधित अभ्यर्थी को नियुक्ति में अवसर भी दिया
जाएगा।1बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों के लिए 68500 सहायक अध्यापक
भर्ती 2018 की लिखित परीक्षा 27 मई को कराई गई थी। उसका रिजल्ट 13 अगस्त
को जारी हुआ। इसमें 41556 अभ्यर्थी सफल हुए। इसके बाद से तमाम अभ्यर्थी
परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करके मूल्यांकन में
गड़बड़ी का आरोप लगा रहे थे। तमाम अभ्यर्थियों ने प्रत्यावेदन दिया कि
उन्हें उत्तरकुंजी और कार्बन कॉपी के आधार पर उत्तीर्ण प्रतिशत से अधिक अंक
मिलने चाहिए लेकिन, कम अंक देकर अनुत्तीर्ण कर दिया गया है। इस पर दैनिक
जागरण ने निरंतर ‘शून्य व एक अंक मिलने पर बिफरे अभ्यर्थी’, ‘परीक्षा
संस्था को फिर देना होगा इम्तिहान’, ‘आखिर कब दिखाई जाएंगी स्कैंड कॉपी’
जैसे शीर्षकों से कई खबरें प्रकाशित की। आरोप लगाने वाले अभ्यर्थियों के
नाम से उन्हें मिले अंक और फलां अंक मिलने का दावा भी प्रकाशित किया।
परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव ने संज्ञान लेकर उत्तर पुस्तिकाओं के
मूल्यांकन की जांच शुरू करा दी है। सचिव डॉ. सुत्ता सिंह ने यह भी कहा है
कि जांच में त्रुटियां पाई जाती हैं तो उन्हें शुद्ध करके नियमानुसार
संबंधित अभ्यर्थी को नियुक्ति में अवसर भी दिया जाएगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- यूपीपीएससी पीसीएस 2025: 28 सेवाओं के 814 पदों पर भर्ती, आबकारी निरीक्षक के सर्वाधिक 123 पद
- याची अभ्यर्थियों के नियुक्ति की संभावना : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- 500 कर्मियों की नौकरी होगी पक्की: छूटे सीजनल संग्रह अमीनो, अनुसेवकों के नियमित होने का रास्ता साफ, अपर मुख्य सचिव ने दी हरी झंडी
- बेसिक शिक्षा विभाग में मृतक आश्रितों के लिए सिर्फ चतुर्थ श्रेणी की नौकरी
- Income Tax:आयकर हेतु मकान किराया रसीद का प्रारूप, क्लिक कर करें डाउनलोड
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें