बरेली। शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द होने के बाद पूरे प्रदेश से अलग- अलग तरह की खबरें आ रही हैं। बाल मुडवाने के बाद अब मामला आत्महत्या तक पहुंच गया है। यूपी के बरेली में रविवार की शाम एक शिक्षामित्र ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के पीछे आर्थिक वजहें बताई जा रही थीं।
कहा जा रहा है कि सैलरी कम होने के बाद से वह लगातार अवसाद में रहने लगा था। वह अपने घर का खर्च नहीं चला पा रहा था।
बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक शिक्षामित्र ने इसलिए आत्महत्या कर ली कि समायोजन रदद होने के बाद कम हुए वेतन के चलते वह अपने परिवार और अपनी जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रहा था। जानकारी के मुताबिक भोजीपुरा के रहने वाले महिपाल पुत्र भोलाराम समायोजन रद्द होने के बाद से काफी परेशान चल रहा था। महिपाल ने घर में उस समय फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जब परिवार के लोग घर से बाहर थे।
मृतक महिपाल के भाई ने बताया कि समायोजन रद्द होने के बाद से ही उनका भाई काफी परेशान था। जिसके कारण उसने अपनी जान दे दी। शिक्षा मित्र की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महिपाल के एक परिजन ने बताया कि भोजीपुरा के गांव अटापट्टी जनूबी के रहने वाले महिपाल अखिलेश सरकार में शिक्षा मित्र से सहायक अध्यापक बने थे और उनकी तैनाती बहेड़ी के भूला भकावा गाँव में हुई। महिपाल का स्कूल उनके गांव से 60 किलोमीटर दूर पर था जिसके वजह से महिपाल ने बहेड़ी में किराए पर कमरा लिया था लेकिन समायोजन रद्द होने के बाद वो अपने गाँव में रहने लगा।
रोजाना बाइक से स्कूल जाने में काफी खर्च होता था और बचत के नाम पर कुछ नहीं बचता था। जिससे महिपाल काफी परेशान रहने लगा था और यह महसूस करने लगा की उसके कारण उसका परिवार परेशान हो रहा था। इसी कारण महिपाल ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें