इलाहाबाद : प्रदेश के तमाम जिलों में सभी शिक्षामित्रों को उनके मूल
विद्यालयों में भेजने के लिए समायोजन संबंधी शासनादेश का उल्लंघन हो रहा
है। जिलाधिकारी व बेसिक शिक्षा अधिकारी की कमेटी यह कार्य तय समय पर पूरा
नहीं करा सकी।
समायोजन हर हाल में 19 अगस्त तक पूरे करने के निर्देश पर
बीएसए ने शिक्षामित्रों को जबरन मूल स्कूलों में भेजना शुरू किया है। इस पर
आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र शाही
ने शासन स्तर पर शिकायत की है कि शिक्षामित्रों को जबरन हटाया जा रहा है।
असल में तमाम शिक्षामित्र मूल स्कूलों में नहीं जाना चाहते उन्हें भी हटाने
का आदेश दिया गया है। यह हालात कई जिलों की है। जौनपुर आदि जिले में इसके
विरोध में शिक्षामित्र धरने पर बैठ गए तो अन्य जिलों में भी प्रदर्शन होने
की सूचना है। कई जिलों में शिक्षामित्र जिन स्कूलों से समायोजन पर आए
उन्हें उसी स्कूल जाने का आदेश मिला है। समस्या बढ़ने की वजह शासनादेश में
विकल्प देना है। इस पर संयुक्त शिक्षा निदेशक ललिता प्रदीप ने बीएसए को
पत्र जारी करके पूछा है कि कितने शिक्षामित्रों को 19 जुलाई के शासनादेश के
क्रम में समायोजित किया जा चुका है इसकी सूचना जल्द भेजी जाए।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- 12460 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के संबंध में मान्य उच्च न्यायालय में सिविल अपील संख्या 4131/2024 उमेश चंद्र व अन्य बनाम
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें