शामली। सातवें वेतनमान की मांग को लेकर डिग्री कॉलेजों के शिक्षक व
शिक्षिकाओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रकट करते हुए कार्य बहिष्कार
किया। शिक्षकों ने मांग पूरी होने तक ऐसे ही संघर्ष करते रहने की बात कही।
शिक्षणकार्य ठप रहने के चलते सभी छात्र-छात्राओं को घर की ओर लौटना पड़ा।
मंगलवार
को शहर के वीवीपीजी और आरके पीजी कॉलेज में सातवें वेतन की मांग को लेकर
शिक्षक संघ मूटा और फुफ्कटा के आह्वान पर सभी शिक्षकों ने काली पट्टी
बांधकर कार्य बहिष्कार किया। शिक्षकों द्वारा शिक्षणकार्य पूरी तरह बाधित
रखने के चलते कॉलेज में पढ़ाई के लिए सभी छात्र-छात्राओं को घर लौटना पड़ा।
जिला प्रतिनिधि अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा
सातवां वेतनमान लागू तो कर दिया, लेकिन इसका लाभ नहीं दे रही है। कार्यक्रम
का संचालन डॉक्टर प्रताप कुमार ने किया। इस दौरान आरके पीजी कॉलेज में
आरपी सिंह, अरविंद, कृष्णपाल, एमसी जैन, ओमकार सिंह, पीके सिंह, लोकेश
कुमार और वीवी पीजी में डॉक्टर वेद कुमारी, डॉक्टर वंदना, नीना छोकरा, मंजू
मगन आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें