बदायूं : सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने लोकसभा में शिक्षामित्रों,
शिक्षा प्रेरकों और बेरोजगारों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे भारत
वर्ष में कई लाख व अकेले उत्तर प्रदेश में एक लाख शिक्षा प्रेरक भारत
सरकार के साक्षरता मिशन के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे
हैं।
जिनकी सेवाएं 31 मार्च 2018 को समाप्त कर दी गईं हैं। कहा कि जिस समय
शिक्षा प्रेरक आंदोलन कर रहे थे तब गृह मंत्री ने लखनऊ में उन्हें आश्वासन
दिया था कि उनकी सेवाओं को बहाल किया जाएगा।जल्दी से जल्दी उन शिक्षा
प्रेरक को बहाल किया जाए। इसी के साथ साथ अभी तक उनका लगभग 656 करोड़ रुपये
मानदेय बकाया है जिसका शीघ्रता से भुगतान किया जाए, उनकी सेवाओं का विस्तार
किया जाए। उन्होंने कहा कि देश आज अत्यधिक बेरो•ागारी के संकट से जूझ रहा
है। उत्तर प्रदेश के शिक्षा मित्र, रो•ागार सेवक, साक्षरता प्रेरक बेरोजगार
हो गए हैं और दूसरी तरफ केंद्र सरकार लगातार युवाओं को रोजगार देने का
खोखला दावा कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रेरकों,शिक्षा मित्रों,
रोजगार सेवक, साक्षरता प्रेरकों सहित देश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया
जाए। शनिवार से सोमवार तक बंद रहेंगे सभी विद्यालय
बदायूं : कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने 11
अगस्त से 13 अगस्त तक जिले के सभी परिषदीय एवं माध्यमिक विद्यालयों में
अवकाश घोषित किया है। डीएम दिनेश कुमार ¨सह ने जिला विद्यालय निरीक्षक और
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि कक्षा एक से लेकर 12 तक
के सभी विद्यालयों में अवकाश रहेगा। इसमें सरकारी और अर्द्ध् सरकारी सभी
विद्यालय शामिल हैं। सड़क पर बढ़ती कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए जिला
प्रशासन ने यह फैसला लिया है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें