BAREILLY: भोजीपुरा के अटापट्टी जनूबी गांव में शिक्षामित्र ने
डिप्रेशन में आकर सुसाइड कर लिया. समायोजन रद होने के बाद से वह आर्थिक
तंगी से परेशान था.
उसने सैटरडे दोपहर पंखे के कुंडे में रस्सी का फंदा लगा
लिया. परिजनों ने स्कूल दूर होने की भी वजह बताई है. पुलिस ने शव
पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
सह अध्यापक बन गया था
अटापट्टी जनूबी निवासी महिपाल शिक्षामित्र था. उसके पिता पूर्व प्रधान
थे. पिछली सरकार में समायोजन के चलते वह सह अध्यापक बन गया था. वह शेरगढ़
ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय केशोपुर में तैनात था. वह बहेड़ी में ही किराये
पर कमरा लेकर रहने लगा था. समायोजन के बाद वह फिर से शिक्षामित्र के पद पर
आ गया था. जिसके बाद उसे फिर से क्0 हजार रुपए ही मिलने लगे थे, जिससे
उसका खर्चा नहीं चल पा रहा था. बच्चों की पढ़ाई में दिक्कत आ रही थी. अब वह
गांव से ही म्0 किलोमीटर दूर स्कूल जा रहा था.
पत्नी गई थी बाहर
परिजनों ने बताया कि संडे दोपहर में महिपाल घर में मौजूद था. उसकी
पत्नी रामश्री दूसरे घर से भूसा लेने गई थी. उसके साथ में दोनों बच्चे भी
गए थे. जब पत्नी वापस लौटी तो कमरा खोला तो देखा कि पति फंदे से लटका
हुआ था. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें