जिले के पचरुखी प्रखंड के नवादा गांव की बहू ने एक बार फिर बीपीएससी में
सफल होकर जिले का मान बढ़ाया है। उन्हें नगर कार्यपालक पदाधिकारी का पद
प्राप्त हुआ है।
नवादा गांव के इंजीनियर रामनाथ यादव व शिक्षिका कांति देवी
की पुत्र वधू ने 56वें व 59वें बीपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त की
है। पुत्र वधू नीलम श्वेता पटना मेडिकल कॉलेज से फिजियोथेरेपी में ग्रेजुएट
है। अभी फिलहाल वह पटना में सचिवालय सहायक के रूप में सूचना एवम जनसंपर्क
विभाग पटना में पदस्थापित है। इसके पति चंद्र शेखर ने भी बीपीएससी की
परीक्षा पास कर जिला प्रोबेशन पदाधिकारी झारखंड के गिरिडीह में पदस्थापित
हैं। साथ ही रामनाथ यादव के दूसरे पुत्र विद्याभूषण आईएएस अधिकारी हैं व
उनकी दूसरी पुत्र वधू आईपीएस अधिकारी है, जो फिलहाल लाल बहादुर शास्त्री
नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन में उप निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। जबकि
इनके चचेरे भाई विद्यासागर सुपौल जिले में एसडीपीओ के पद पर कार्यरत हैं।
नीलम श्वेता।
अरुणोदय को मिला 120 वां रैंक
सीवान| जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड के सैदपुरा गांव निवासी दिनेश
पाण्डेय के पुत्र अरुणोदय पाण्डेय का चयन विजिलेंस डीएसपी के पद पर हुआ है।
जारी हुए बीपीएससी के परिणाम में उनका रैंक 120 वां है। अरुणोदय पांडेय का
जीवन का सफर शिक्षामित्र से शुरू होते हुए हाई स्कूल एवं केंद्रीय
विद्यालय से विजिलेंस डीएसपी तक पहुंचा है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें