आगरा। थाना क्षेत्र के गांव नगला सिकरवार निवासी शिक्षामित्र को चार
महीने से वेतन न मिलने के कारण रविवार सुबह हार्ट अटैक आ गया। परिजन उसे
इलाज के लिए आगरा ले गए।
जहां पर सोमवार शाम को उसकी इलाज के दौरान मौत हो
गई। शिक्षामित्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
यहां का मामला
नगला सिकरवार निवासी सत्यवीर पुत्र कुमरजी शिक्षमित्र
था। उसकी तैनाती ब्लॉक फतेहाबाद के गांव रिहावली के प्राथमिक विद्यालय में
थी। उसकी पत्नी निर्मला देवी पास में स्थित गांव कराहरा में काॅस्मेटिक की
दुकान चलाती है। रविवार सुबह दस बजे वह दुकान पर बैठे हुए थे। तभी उनके
सीने में दर्द हुआ और वे गिर गए। इस पर पत्नी के होश उड़ गए। मौके पर लोगों
की भीड़ जुट गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए आगरा ले गए। उसकी गम्भीर अवस्था
को देखकर उन्हें तीन अस्पतालों में से निकाल दिया। इसके बाद परिजनों ने
शिक्षामित्र को नामनेर पर स्थित एसआर हाॅस्पीटल में भर्ती कर दिया। जहां पर
सोमवार शाम6 बजे शिक्षामित्र की मौत हो गई।
परिवार में मचा कोहराम
शिक्षमित्र की मौत से परिवार में कोहराम मच
गया है। परिजनों ने बताया है कि उसे चार महीने से मानदेय नहीं मिल रहा था।
जिसकी वजह से वह परेशान रहने लगा था। उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसके
पास तीन बच्चे हैं, जिनमें विशवेन्द्र 17 साल, काजल 15 साल और अभिषेक 12
साल हैं। पिता की मौत के बाद तीनों बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- ज़रूरी सूचना: UPTET 2026 प्रमाण पत्रों (जाति/निवास) को लेकर अलर्ट
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें