शिक्षा निदेशालय पर शिक्षामित्र क्रांतिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष
पूर्ण सिंह राणा का आमरण अनशन शनिवार को छठे दिन भी जारी रहा। इस दौरान
उन्होंने कहा कि आंदोलन से सरकार को शिक्षामित्रों की अहमियत का पता चलेगा।
धरना
दे रहे शिक्षामित्रों को संबोधित करते हुए राणा ने कहा कि प्रदेश के कई
दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों के विद्यालय शिक्षामित्रों के भरोसे चल रहे
हैं। कई विद्यालयों की शिक्षण व्यवस्था पूरी तरह शिक्षामित्रों पर ही टिकी
हुई है। इसके बावजूद सरकार करीब 900 शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक के रूप
में तैनाती देने में टालमटोल कर रही है। इसके विरोध में प्रदेशभर के
शिक्षामित्र 13 अगस्त को दून पहुंचकर सचिवालय कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि
सचिवालय के साथ ही मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री आवास का घेराव भी किया
जाएगा। धरना देने वालों में जसवीर सिंह गुसाईं, महावीर सिंह रावत, मोहन
सिंह रावत, शकुंतला राठौर, चित्रा राणा, चंदा थापा, सुनील पंवार, लक्ष्मी
थापा, संजय सजवाण, प्रदीप उनियाल, अरुणा वर्मा और विजेंद्र रावत समेत अन्य
शामिल रहे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- आउटसोर्सिंग से होगी एजुकेटर की भर्ती, मिलेगा 10313 रुपये मानदेय
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें