जासं, सोनभद्र : शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक बने और फिर न्यायालय के
आदेश के बाद पुन: शिक्षामित्र बने लेकिन उन्हें पहले जो स्कूल मिला था उसी
में तैनात रहे।
काफी दिनों तक मूल विद्यालय पर पहुंचने के लिए मांग चलती
रही। इस पर शासन ने शासनादेश जारी कर कहा कि शिक्षामित्रों को मूल विद्यालय
पर भेजा जाय। इस पर जिले से आवेदन मंगाए गए और अब बीएसए ने सभी को मूल
विद्यालय पर भेजने का आदेश जारी कर दिया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि जिले के 1192
शिक्षामित्र समायोजित करके सहायक अध्यापक बनाये गये थे। इसमें से कुछ
शिक्षक पात्रता परीक्षा पास कर शिक्षक बन गये लेकिन बाद में न्यायालय के
आदेश पर इनका समायोजन रद कर दिया गया। जहां तैनाती की गई थी वहीं रह गए।
पहले वाले स्कूल पर इन्हें भेजा गया था। शासन के निर्देशानुसार बीते दिनों
सभी से आवेदन मंगाया गया। आवेदन करने वालों में से 1129 शिक्षामित्रों को
उनके मूल विद्यालय पर भेजने के लिए आदेश जारी कर दिया गया है। शेष बचे
शिक्षामित्रों के लिए भी आवेदन मांगा गया है। इसके अलावा ऐसी महिला
शिक्षामित्र जो अपने मूल विद्यालय से अपने ससुराल के विद्यालय में जाना
चाहती हैं उनके लिए भी आवेदन मांगा गया है। 24 अगस्त के बाद उनकी भी तैनाती
आवेदन के हिसाब से की जाएगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- ज़रूरी सूचना: UPTET 2026 प्रमाण पत्रों (जाति/निवास) को लेकर अलर्ट
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें