हापुड़। सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों के लागू न होने के विरोध में
फुपुक्टा तथा मूटा के आहवान पर सोमवार को एसएसवी पीजी कालेज के शिक्षकों ने
कार्य का बहिष्कार कर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। वहीं जल्द राहत
नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा.
विनोद कुमार ने कहा कि सरकार को तत्काल सातवें वेतन की सिफारिशों के अनुरूप
वेतन देना चाहिए। फुपुक्टा उपाध्यक्ष डा.पंकज पाठक ने कहा कि केवल डिग्री
कालेजों के शिक्षकों को छोड़कर सभी को सातवां वेतन मिल चुका है। जल्द से
जल्द उन्हें भी सातवें वेतन का भुगतान किया जाए।
मूटा प्रतिनिधि डा.
राहुल उज्जवल ने कहा कि यदि सरकार जल्द सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों के
आधार पर वेतन भुगतान नहीं करती है तो शिक्षक आंदोलन करने के लिए बाध्य
होंगे। शिक्षकों ने सोमवार को काटी पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी
की, साथ ही 14 अगस्त को भी कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी।
प्रदर्शन
करने वालों में डा. सतेंद्र पाल सिंह, डा. ऋषिपाल सिंह, डा. सुबोध शर्मा,
डा. लक्ष्मण गौतम, डा. रानी तिवारी, डा. सुशील सिद्धू, डा. रितु सिंह, डा.
मधुसूदन त्रिपाठी, डा. शरद कुमार, डा.आरके शर्मा, डा. राहुल धामा, डा.नीनू
अग्रवाल, डा.अर्चना गुप्ता आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें