इलाहाबाद : माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड उप्र सपा व बसपा के शासनकाल
की भर्तियों व विज्ञापन को कठघरे में खड़ा चुका है। हाईस्कूल में जीव
विज्ञान व इंटरमीडिएट में संगीत जैसे विषयों के पद तक निरस्त हुए हैं साथ
ही सितंबर में होने वाली टीजीटी-पीजीटी 2016 की लिखित परीक्षा भी अधर में
है।
चयन बोर्ड ने 12 जुलाई को एकाएक यह निर्णय लेकर अभ्यर्थियों के साथ ही
माध्यमिक शिक्षा के अफसरों को भी चौंका दिया था। उसका एक पखवारा बीत गया है
लेकिन, अब तक इस प्रकरण के अगले कदम की तस्वीर साफ नहीं हुई है। इससे
अभ्यर्थी असमंजस में हैं और शासन तक उहापोह का शिकार है। 1चयन बोर्ड ने
टीजीटी-पीजीटी 2016 के विज्ञापन से आठ विषयों के पद निरस्त करने के साथ ही
आश्वस्त किया था कि जिन विषयों के पद निरस्त हुए हैं उसके अभ्यर्थी अर्हता
के अनुरूप दूसरे विषयों के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए जल्द ही वेबसाइट
शुरू की जाएगी उसमें केवल उन्हीं अभ्यर्थियों के मान्य होंगे जिन पदों का
आवेदन निरस्त हो चुका है। इतना ही नहीं यूपी बोर्ड सचिव ने विज्ञान विषय
आदि की अर्हता बदलने का प्रस्ताव तक शासन को भेज चुका है। इसके बाद भी न तो
अर्हता के बदलाव हुआ और न ही निरस्त पदों के संबंध में अब तक अगली
कार्रवाई हो सकी है। इससे लिखित परीक्षा पर संशय बना है कि आखिर यह
इम्तिहान कब होगा। ज्ञात हो कि 2016 में टीजीटी के 7950 पदों के लिए साढ़े
छह लाख व पीजीटी के 1344 पदों के लिए करीब साढ़े चार लाख आवेदन हुए थे।
उनमें से प्रदेश भर के करीब सत्तर हजार अभ्यर्थी चयन बोर्ड के निर्णय का
शिकार हुए हैं। प्रतियोगी इस मामले को आंदोलन की रूपरेखा बनाने में जुटे
हैं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें