नई दिल्ली: Uttar Pradesh Teachers Recruitment: उत्तर
प्रदेश (Uttar Pradesh) में जल्द ही शिक्षकों के 95 हजार से ज्यादा पदों
पर भर्ती शुरू की जा सकती है. सरकार द्वारा जल्द ही TET 2018 की परीक्षा
आयोजित की जा सकती है.
बेसिक शिक्षा परिषद में 1 लाख 37 हजार शिक्षकों के
पद खाली हैं, जिनमें से 68 हजार 500 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही
है. 68 हजार 500 पदों पर भर्ती के लिए 1 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने
आवेदन किया था. इन पदों पर भर्ती परीक्षा 27 मई को कराई गई थी. परीक्षा में
केवल 41 हजार 556 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की थी. जिसके चलते अभी भी
शिक्षकों के 26 हजार 944 पद खाली हैं.
अगर इन पदों में बाकी बचे हुए 68 हजार 500 पदों को जोड़ दिया जाए तो कुल 95
हजार 444 पद पर भर्ती की जा सकती है. उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही रिक्त 95
हजार 444 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर सकता है. उम्मीद की जा रही
है कि शिक्षकों के इन पदों पर भर्ती लोकसभा चुनाव से पहले की जा सकती है.
आपको बता दें कि 68 हजार 500 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति हेतु लिखित
परीक्षा में 41 हजार 556 उम्मीदवार पास हुए हैं. परीक्षा में पास होने वाले
इन उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए आवेदन करना होगा.
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें