लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
Govt Jobs : Opening
423 अभ्यर्थियों को मिलते-मिलते छिन गई नौकरी
बेसिक शिक्षक चयन भर्ती में अचानक मानक बदलने से जिले के 423 अभ्यर्थियों
के हाथ से नौकरी फिसल गई है। शुक्रवार की शाम नई चयन सूची के जारी होते ही
इनकी खुशियां काफूर हो गई हैं। हालांकि इन लोगों को अभी उम्मीद है कि दूसरी
काउंसलिंग में इनका शामिल हो जाएगा।
बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के अंतिम चरण में
आरक्षण लागू होने से जिले के 423 अभ्यर्थी चयन सूची से बाहर हो गए हैं।
शुक्रवार की शाम जिले के आवंटन के साथ चयन सूची जारी होते ही इसका खुलासा
हुआ है। इससे परीक्षा पास करने वाले इन अभ्यर्थियों के चेहरे पर मायूसी है।
पहली बार जारी परिणाम में यह सभी अभ्यर्थी उत्तीर्ण घोषित होने के बाद
नौकरी मिलने की खुशी मना रहे थे। कुछ अभ्यर्थियों ने अपने करीबियों को
पार्टी भी दे दी थी। मगर शुक्रवार की शाम नई चयन सूची में नाम गायब होने पर
चेहरे से हवाइयां उडने लगीं। फिलहाल चयन प्रक्रिया से बाहर हुए
अभ्यर्थियों को पूर्ण विश्वास है कि अगली काउंसलिंग में उनका चयन हो जाएगा।
बीएसए अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जिलेवार चयन सूची में जिन लोगों का नाम
शामिल है उनकी काउंसलिंग कराई जा रही है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें