प्राइमरी स्कूलों के लिए चल रही 68,500 शिक्षक भर्ती में 5696
अभ्यर्थियों को चयन सूची में जगह नहीं मिली है। ऐसे अभ्यर्थियों को
नियुक्ति जल्द ही मिलेगी। बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डा प्रभात
कुमार ने ट्वीट कर जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि इस भर्ती की लिखित परीक्षा में 41556 अभ्यर्थी पास
हुए थे लेकिन केवल 40296 ने ही आवेदन किया था। इनमें से 34600 अभ्यर्थियों
को जिलों का आवंटन कर दिया है। एनआईसी को बचे हुए 5696 अभ्यर्थियों की
श्रेणीवार सूची बनाने को कह दिया है।
यदि उनमें कोई अयोग्य नहीं है तो उन्हें नियुक्ति मिलेगी। इस मामले में 5
सितम्बर के बाद निर्णय होगा। ऐसे अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने के
लिए आदेश जारी होगा। शिक्षक भर्ती में पद तो 68500 हैं लेकिन भर्ती परीक्षा
में 41556 लोग ही सफल हुए। इनमें अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी आरक्षित
पदों से ज्यादा सफल हो गए और मेरिट में ऊपर होने पर उनमें से कई को सामान्य
वर्ग में नियुक्ति दी गई है। ऐसे में सामान्य व ओबीसी वर्ग के पद न होने
की वजह से 5696 अभ्यर्थी बाहर हो गए हैं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें