इलाहाबाद (जेएनएन)। बेसिक शिक्षक चयन भर्ती एक बार फिर बड़े विवाद में
घिर गई है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को चयनित करने का मानक
अफसरों ने एकाएक बदल दिया।
भर्ती की लिखित परीक्षा 68500 पदों के सापेक्ष
कराई गई, उसके सफल अभ्यर्थियों की चयन सूची में पदों का आकलन 41556 के
सापेक्ष किया गया। इससे 6009 अभ्यर्थी चयन सूची से बाहर हो गए हैं। सिर्फ
34660 अभ्यर्थियों को ही जिला आवंटित हो सका है। चयन का नियम बदलने से
हाहाकार मच गया है।
बदलाव के आधार पर इम्तिहान
परिषदीय स्कूलों की 68500 शिक्षक भर्ती शुरू से विवादों में रही है।
पहली बार लिखित परीक्षा कराने का विरोध हुआ, फिर उत्तीर्ण प्रतिशत को लेकर
शिक्षामित्रों ने विरोध किया। शासन ने नौ जनवरी को जारी आदेश में जो
उत्तीर्ण प्रतिशत तय किया, उसे 21 मई को बदल दिया। अभ्यर्थियों ने परीक्षा
के छह दिन पहले हुए बदलाव के आधार पर इम्तिहान दिया। अगस्त में रिजल्ट देने
की बारी आई तो हाईकोर्ट ने 21 मई के आदेश को नहीं माना। परिणाम के पांच
दिन पहले फिर नौ जनवरी को जारी उत्तीर्ण प्रतिशत बहाल हुआ। 13 अगस्त को
जारी शिक्षक भर्ती के रिजल्ट में 41556 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हो सके। रिजल्ट
विवाद अब भी चल रहा है।
सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की बारी आई तो तय पद 68500 की जगह सफल
अभ्यर्थियों 41556 को ही आधार बनाकर चयन किया गया। इसीलिए शुक्रवार को
जारी सूची में केवल 34660 अभ्यर्थियों का विभिन्न जिलों में आवंटन हुआ है।
बेसिक शिक्षा परिषद ने नियुक्ति देने के लिए 21 से 28 अगस्त तक ऑनलाइन
आवेदन लिया। इसमें 887 अभ्यर्थियों ने दावेदारी ही नहीं की। एनआइसी ने
40669 अभ्यर्थियों की ओर से दिए गए जिलों के विकल्प, उनके गुणांक और जिलों
में उपलब्ध रिक्तियों के सापेक्ष आरक्षण के अनुरूप जिला आवंटन किया।
प्रक्रिया में आरक्षित वर्ग के उच्च मेरिट वाले अभ्यर्थी अनारक्षित वर्ग की
सीटें पाने में सफल में रहे। इससे लिखित परीक्षा में सफल 6009 अभ्यर्थी
चयन सूची से बाहर हो गए हैं, इनमें से अधिकांश सामान्य वर्ग के हैं।
अभ्यर्थी चयन सूची का विरोध कर रहे हैं। इस मामले को कोर्ट में भी चुनौती
देने की तैयारी है।
जिलों में आज से काउंसिलिंग
सभी जिलों में शनिवार से शिक्षक भर्ती की काउंसिलिंग शुरू होगी। जिस
अभ्यर्थी जो जिला आवंटित हुआ है उसे सारे अभिलेखों के साथ हिस्सा लेना है।
जो अभ्यर्थी इसमें प्रतिभाग नहीं करेंगे, वे भी नियुक्ति से बाहर हो
जाएंगे। तीन सितंबर तक चलने वाली काउंसिलिंग के लिए विस्तृत निर्देश दिए जा
चुके हैं।
6009 अभ्यर्थियों को आश्वासन
शिक्षक भर्ती से बाहर हुए 6009 अभ्यर्थियों को नियुक्ति दिलाने के लिए
बेसिक शिक्षा महकमे के अफसर मंथन करने में जुटे हैं। लखनऊ से बाहर रहे कुछ
अफसरों को तलब करके इस संबंध में प्रस्ताव मांगा गया है। अपर मुख्य सचिव
प्रभात कुमार ने ट्वीट करके आश्वस्त किया है कि इसका आदेश चंद दिनों में
जारी होगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- BEO TRANSFER LIST: खंड शिक्षा अधिकारी की स्थानांतरण सूची जारी, देखें किसे मिला कौन सा जिला
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें