लखनऊ।उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी क्रम में रविवार को 68500 प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती में नियुक्ति पत्र जारी होने को लेकर राजधानी में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। दरअसल, अभ्यर्थी सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे थे और पुलिस ने समझाने और हटाने के बावजूद न मानने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर सभी को वहां से खदेड़ा।
इससे पहले भारी संख्या में अभ्यर्थी एससीआरटी पर इकट्ठे होकर सुन्दरकांड का पाठ कर भगवान से प्रार्थना कर रहे थे कि सभी इलिजिबल अभ्यर्थियों का नाम लिस्ट में हो। मगर, ये बात शायद प्रशासन को रास नहीं आई। आदेश होने के बाद भी बैठे प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों को पुलिस ने हटाना शुरू दिया और वहां से हटने के लिए 15 मिनट का वक्त दिया गया।
मगर, अभ्यर्थी टस से मस होने को भी तैयार नहीं हुए, जिसपर पुलिस और अभ्यर्थियों में काफी कहासुनी हो हुई। उसके बाद जब अभ्यर्थी अपनी जगह से नहीं हटे तो उन्हें पुलिस ने बलपूर्वक वहां से हटाकर ईको गार्डन भेजा गया। इस दौरान कुछ विद्यार्थी बेहोश हुए, जिनको अस्पताल पहुंचाया गया।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें