जागरण संवाददाता, मीरजापुर : शिक्षक पात्रता परीक्षा की वेबसाइट न चलने
के कारण बीएड, बीटीसी, डीएलएड व शिक्षामित्रों को फार्म भरने में समस्या आ
रही है।
सर्वर ठप रहने की वजह से हो रही इस समस्या को दूर करने के लिए
शिक्षित युवा बेरोजगार संघर्ष समिति द्वारा जिलाधिकारी के माध्यम से
मुख्यमंत्री को पत्र भेजा गया।
समिति के अध्यक्ष अनुज उमर ने बताया कि फार्म भरने की तिथि कम से कम 10
दिन और बढ़ाई जाए ताकि सर्वर की गड़बड़ी के कारण जो लोग फार्म नहीं भर पाए
हैं, उन्हें पूरा समय मिल सके। संयोजक संजय गहरवार ने कहा कि जिन
अभ्यर्थियों ने शुल्क के साथ फार्म भरा और फार्म अपडेट नहीं हो पाया उनकी
कोई गलती नहीं है। इसलिए अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए समय बढ़ाया जाना
चाहिए। उपाध्यक्ष आयुष ¨सह ने कहा लाखों युवा बेरोजगार रोज साइबर कैफे
पहुंचकर फार्म भरने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन सर्वर ठप होने से वे ऐसा
नहीं कर पा रहे हैं। यह समस्या एक सप्ताह से है। प्रदर्शन करके डीएम को
ज्ञापन सौंपने वालों में अनिल ¨सह, पूनम पांडेय, रंजीत ¨सह, रोहित
त्रिपाठी, गौरव केशरी, ज्ञानेश्वर, सविता, अर्चना ¨सह, स्नेहलता व अवध
बिहारी आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें