ALLAHABAD: सूबे में परिषदीय स्कूलों में सहायक अध्यापक पदों पर हुई
लिखित परीक्षा में गड़बडि़यों को लेकर चल रही उच्च स्तरीय जांच में शनिवार
को दोपहर बाद फिर से जांच टीम लखनऊ से इलाहाबाद पहुंची.
जांच टीम के सदस्य
सर्व शिक्षा अभियान के डायरेक्टर वेदपति मिश्रा व डायरेक्टर बेसिक शिक्षा
परिषद सर्वेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह ने शनिवार की देर शाम तक लिखित
परीक्षा से जुड़े दस्तावेजों को खंगालने की प्रक्रिया जारी रखी. इस दौरान
जांच टीम के मेंबर्स ने रिजल्ट और कई कापियों में मिले नम्बर का भी मिलान
किया. इसके साथ ही कई दूसरे दस्तावेजों को भी जांचा और उनसे जुड़ी
जानकारियों को एकत्र किया.
अभ्यर्थियों को प्रत्यावेदन की भी हुई जांच
उच्च स्तरीय जांच टीम के सदस्यों ने लखनऊ पहुंचकर प्रत्यावेदन देने
वाले अभ्यर्थियों के साक्ष्यों को भी जांचा. इस दौरान उन्होंने प्रत्यावेदन
देने वाले अभ्यर्थियों के कापी और रिजल्ट को बारीकी से जांचने के साथ ही
उनके द्वारा दर्ज करायी गई शिकायतों से जुड़ी बातों की भी सघनता से जांच
की. जंाच टीम के मेंबर्स ने परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के
कर्मचारियों से भी पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए. गौरतलब है कि शिक्षक
भर्ती की लिखित परीक्षा में गड़बडि़यों की बात सामने आने के बाद शासन के
निर्देश पर उच्च स्तरीय जांच कमेटी का गठन किया गया. जिसमें सीनियर आईएएस
अधिकारी के साथ ही डायरेक्टर स्तर के अधिकारी शामिल किए गए थे. जांच कमेटी
के मेंबर्स पहले भी परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय पहुंचे थे. जहां
उन्होंने कई दस्तावेजों की जांच की थी. अभ्यर्थियों से प्रत्यावेदन मिलने
के बाद उसी क्रम में एक बार फिर से उच्च स्तरीय जांच कमेटी के मेंबर्स
परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय पहुंचे और जांच शुरू कर दी है. हालांकि
जांच किस निष्कर्ष पर पहुंच रही है. इस बारे में जांच कमेटी के मेंबर्स
कुछ भी बोलने बचते दिखाई दिए.
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें