लखनऊ : इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने प्राथमिक शिक्षकों को बूथ
लेवल अधिकारी (बीएलओ) का दायित्व दिए जाने पर रोक लगा दी है। प्राइमरी
शिक्षकों की ओर से इस संबंध में जारी किए गए राज्य सरकार के आदेश को चुनौती
दी गई थी।
उक्त आदेशों में शिक्षकों को मतदाता सूची के पुनरीक्षण का दायित्व सौंपा
गया है।1यह आदेश जस्टिस इरशाद अली की बेंच ने रचना पांडेय व अन्य की ओर से
दाखिल याचिका पर पारित किया। याचियों की ओर से नि:शुल्क व अनिवार्य शिक्षा
के प्रति बच्चों का अधिकार अधिनियम की धारा- 27 व वर्ष 2011 के नियम 21(3)
का हवाला देते हुए तर्क दिया गया था कि इन प्रावधानों में स्पष्ट है कि दस
वर्षीय जनगणना, आपदा राहत कर्तव्य व स्थानीय निकाय, विधानसभा और लोकसभा
चुनावों के अतिरिक्त किसी अन्य गैर-शिक्षण कार्य की जिम्मेदारी शिक्षकों को
नहीं दी जाएगी। याचियों की ओर से यह भी दलील दी गई कि मतदाता सूची के
पुनरीक्षण के कार्य को चुनाव संबंधी कार्य भी नहीं कहा जा सकता, क्योंकि
किसी भी चुनाव की फिलहाल अधिसूचना जारी नहीं की गई है। इस पर कोर्ट ने
फिलहाल याचियों को बीएलओ की जिम्मेदारी दिए जाने पर रोक लगा दी। कोर्ट ने
मामले पर विचार की आवश्यकता पाते हुए, सरकार को जवाब के लिए तीन सप्ताह का
समय दिया है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें