इलाहाबाद। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की असिस्टेंट लोको पॉयलट और तकनीशियन
के विभिन्न पदों पर हुई भर्ती परीक्षा की आंसर-की पर अभ्यर्थियों ने
आपत्ति जाहिर की है।
वहीं बोर्ड ने भी दावा किया है कि अगर किसी अभ्यर्थी
को आपत्ति है तो वह बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकता
है। लेकिन, शनिवार को इलाहाबाद समेत तमाम भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर
अभ्यर्थी अपनी आपत्ति दर्ज नहीं करा सके। अभ्यर्थियों का कहना है कि
वेबसाइट दिन भर बंद रही।
दरअसल, आरआरबी की ओर से बृहस्पतिवार को ही
एएलपी और टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा 2018 की आंसर-की जारी की गई। यह भी कहा
गया कि अगर किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न के उत्तर एवं विकल्पों को लेकर
आपत्ति है तो 19 सितंबर की रात 11.55 बजे तक वे आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
फिलहाल, अब अभ्यर्थी जब अपने उत्तर मिला रहे हैं तो उन्हें तमाम सवालों के
गलत जवाब मिल रहे हैं। इस गलत उत्तर की वजह से लाखों परीक्षार्थी प्रभावित
होंगे। प्रतियोगी छात्र रविंद्र कुमार, राजेश, सचिन प्रकाश, अरविंद कुमार,
राहुल आदि ने बोर्ड की आंसर-की में कई प्रश्नों के गलत उत्तर का दावा किया
है।
विशेषज्ञ बोले, कई सवालों के जवाब में गलती
वहीं गांधी
एकेडमिक संस्थान के ओपी शुक्ला का कहना है कि रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से
जारी मॉडल उत्तर में कुछ गलतियां हैं। इसमें निगेटिव मार्किंग होने की वजह
से परीक्षार्थियों के अंक पर सीधा प्रभाव होगा। इसमें सुधार होना बहुत
जरूरी है। शिक्षक सौरभ मालवीय ने कहा कि इन गलतियों को सुधारना जरूरी है।
इन प्रमुख सवालों पर आपत्ति
प्रश्न संख्या 55. 9409 का वर्गमूल कितना है?
उत्तर. इसका सही उत्तर 97 है, जबकि बोर्ड की ओर से जारी उत्तर 83 को सही जवाब बताया गया है।
प्रश्न संख्या 44. किसी संख्या का 84 प्रतिशत 105 है। संख्या कितनी है?
उत्तर. इसका सही जवाब 125 है, लेकिन बोर्ड की आसंर-की में जवाब 120 बताया गया है।
प्रश्न
संख्या 29. टाम के पिता, टाम से तीन गुना बड़े हैं। दस साल पहले टाम के
पिता की आयु, टाम की आयु से सात गुना थी। टाम की वर्तमान आयु कितनी है।
उत्तर. सही जवाब 15 वर्ष है, जबकि आरआरबी ने 14 वर्ष को सही बताया है।
प्रश्न
संख्या 56. 20 प्रतिशत चक्रवृद्धि ब्याज की दर से 2000 रुपये का निवेश
किया जाता है और ब्याज को अर्द्धवार्षिक आधार पर चक्रवृद्धि किया जाता है
तो 18 मास बाद राशि कितनी होगी?
उत्तर. सही जवाब 2662 रुपये है, जबकि आरआरबी ने 2628 को सही बताया है।
आरआरबी
ने परीक्षा की आसंर-की और आब्जेक्शन रिक्वेस्ट लिंक जारी किया गया है।
अभ्यर्थी अपनी आपत्ति दे सकते हैं। इसके बाद ही फाइनल आंसर-की जारी की
जाएगी। वेबसाइट में कुछ तकनीकी खामी थी, उसे दुरुस्त कर लिया गया है।
- एसएएम नकवी, चेयरमैन, आरआरबी इलाहाबाद।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें