परिषदीय विद्यालयों में 68,500 सहायक अध्यापक भर्ती को लेकर मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. कापियों के मूल्यांकन में
गड़बड़ी सामने आने और कट ऑफ बदलकर रिजल्ट घोषित किए जाने को लेकर
अभ्यर्थियों ने परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय पर धावा बोल दिया है.
भर्ती में शामिल रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों ने परीक्षा नियामक प्राधिकारी
कार्यालय के बाहर सोमवार से धरना शुरू कर दिया है.
धरना दे रहे अभ्यर्थियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कट ऑफ
मार्क 30 और 32 प्रतिशत करने और भर्ती में रिक्त 27 हजार पदों को भरे जाने
की मांग की है. धरना दे रहे अभ्यर्थियों ने कट ऑफ कम कर सभी को नौकरी न दिए
जाने पर पूरी भर्ती प्रक्रिया को ही रद्द करने की मांग की है.
शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों के धरने प्रदर्शन के बीच एक अभ्यर्थी परीक्षा
नियामक प्राधिकारी के कैम्पस में ही एक पेड़ पर भी चढ़ गया और अपनी मांगों
को लेकर कूदने की धमकी देने लगा. थोड़ी देर के लिए वहां पर मौजूद लोगों के
हाथ-पांव फूल गए. बाद में लोगों ने समझा-बुझाकर कर अभ्यर्थी को पेड़ से
नीचे उतार लिया. लेकिन शिक्षक भर्ती में हुई गड़बड़ी को लेकर परीक्षा में
शामिल रहे अभ्यर्थियों का धरना परीक्षा नियामक प्राधिकारी के कार्यालय पर
लगातार जारी है.
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें