जागरण संवाददाता, बलिया : एक तो नौकरी नहीं मिल रही और जिसे मिल रही वह
मनमाने ढंग से काम करने का आदि हो जा रहा है। शिक्षा जगत में ऐसे कई मामले
हैं।
शिक्षक मनमाने ढंग से अपनी तैनाती चाहते हैं। उनके मन के विद्यालय में
जब तैनाती नहीं होती तो वे वहां ज्वाइन ही नहीं करते। ऐसा ही एक मामला
शिक्षा क्षेत्र मुरलीछपरा के जयप्रकाशनगर में स्थित टोला काशीराय उच्च
प्राथमिक विद्यालय में सामने आया है। इस विद्यालय में टोला फतेहराय उच्च
प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक को 25 अगस्त को ही स्थानांतरित किया गया था
¨कतु उन्होंने एक माह बाद भी ज्वाइन नहीं किया। इस संबंध में टोला काशीराय
उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार ने बताया कि
विद्यालय में कुल 156 छात्रों की संख्या है। सभी को अकेले संभालने में कई
तरह की दिक्कत होती है। यहां के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय टोला फतेहराय
से सुशील कुमार वर्मा को जब स्थानांतरित किया गया तो मन में सुकून था कि अब
कुछ राहत जरूर मिलेगी ¨कतु मै उनकी राह देखते ही रह गया, वे आज तक ज्वाइन
करने नहीं आए
-------वर्जन---------
इस लापरवाही पर संबंधित अध्यापक पर जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
स्थानांतरण के बाद 15 दिन की अवधि में हर हाल में ज्वाइन कर लेना चाहिए था।
स्थानांतरित शिक्षक किस वजह से ज्वाइन नहीं किए। यदि बिना किसी करण वे
मनमाने ढंग से स्थानांतरित विद्यालय में नहीं गए तो उन पर विभागीय
कार्यवाही जरूर होगी।
हेमंत कुमार मिश्र, खंड शिक्षा अधिकारी, मुरलीछपरा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें