शिक्षामित्रों को उनके ससुराल या पति के निवास स्थान पर समायोजित करने की थी तैयारी
- जिले में शिक्षा मित्रों से भराया गया था अपने ससुराल या पति के निवास वाले स्कूलों का विकल्प
allahabad@inext.co.in
ALLAHABAD: शिक्षामित्रों को उनके घर के पास स्कूलों में समायोजित करने
के लिए शिक्षामित्रों से विकल्प भराए गए थे. पति या ससुराल के पास स्थित
स्कूलों को विकल्प भरने के साथ ही उनको अपने पति या ससुराल के घर का एड्रेस
प्रूफ भी देना था, लेकिन सैकड़ों की संख्या में जिले में शिक्षामित्रों ने
अपने घर का एड्रेस प्रूफ नहीं दिया. उसका असर यह दिखा कि बड़ी संख्या में
एड्रेस प्रूफ नहीं देने वाले शिक्षामित्रों का विकल्प भरने के बाद भी
समायोजन नहीं हो सका. इस संबंध में बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को
पत्र भेजकर ऐसे शिक्षामित्रों के एड्रेस प्रूफ जमा कराने का निर्देश दिया
है. जिन्होंने अपने मन चाहे स्कूल में समायोजन के लिए विकल्प भरे है.
150 ने अटकाई समायोजन की प्रक्रिया
जिले में शिक्षामित्रों के उनके घर के पास के स्कूल में समायोजन को
लेकर शुरू हुई प्रक्रिया में अब तक करीब 2000 शिक्षामित्रों के समायोजन की
प्रक्रिया पूरी हो गई है. बीएसए संजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि
शिक्षामित्रों को उनके ससुराल या पति के निवास स्थान के पास स्थित स्कूल
में समायोजन के लिए विकल्प भराए गए थे. जिसमें से 2000 शिक्षामित्रों ने
अपना विकल्प भरने के साथ ही एड्रेस प्रूफ दिया था. जिनका समायोजन पूरा हो
गया है. जबकि जिले के अलग-अलग ब्लाक में करीब 150 शिक्षामित्र ऐसे है,
जिन्होंने विकल्प तो भर दिया, लेकिन अभी तक अपने ससुराल या पति के घर का
एड्रेस प्रूफ अभी तक नहीं दिया. जिससे उनका समायोजन अभी तक पूरा नहीं हो
सका है. ऐसे में शिक्षामित्रों का एड्रेस प्रूफ जमा कराने के लिए खंड
शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया.
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें